Sunny Deol : जब सनी देओल ने राह चलती लड़की को छेड़ा था, मारने के लिए घर तक पहुंच गया था लड़की का भाई

0
356
Sunny Deol
Sunny Deol

Sunny Deol: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ‘गदर 2’ में एक बार फिर सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी खूब धूममचा रही हैं। इसी के साथ फिल्म को ऑडियंस से भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है।

सनी के साथ उनका परिवार भी फिल्म की सक्सेस को एंजॉय कर रहा है। सनी देओल अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में मीडिया में ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सनी देओल ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा किया है, जिसमें एक लड़की का भाई उन्हें पीटने के लिए घर तक आ गया था।

Sunny Deol

Sunny Deol ने किया बड़ा खुलासा

आपको बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सनी देओल ने पुराने दिनों को याद करते हुए एक खुलासा किया है। सनी देओल ने बताया- हम सड़क पर थे, गाड़ी में हम लोग जा रहे थे तो कोई खूबसूरत लड़की थी तो मैंने शायद कुछ कहा होगा जब वो घर पर वापस आए तो उन्होंने देखा कि लड़की का भाई उनका पीछा कर रहा था। उन्होंने आगे कहा- मुझे पता चला वो लड़की उसकी बहन थी।

तब मेरे गार्ड सब बाहर आ गए। मैंने कहा- मैं गलत हूं, अगर आप मुझे मारना चाहते हैं तो मारिए क्योंकि मैं गलत हूं। अगर मैंने आपकी बहन से कुछ कहा है तो मैं गलत हूं। इस तरह से मैं जब भी गलत होता हूं उसे मान लेता हूं।

Sunny Deol

ये भी पढ़े: Sunny Deol: एक्टर्स के बॉडी शेव करने को लेकर सनी देओल ने दिया बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे शर्म आती है ये सब देख कर’

फैन पर गुस्सा करने वाले वायरल वीडियो को लेकर भी किया रिएक्ट

गौरतलब है कि हाल ही में सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें सनी अपने एक फैन  पर गुस्सा करते नजर आ रहे थे। वहीं अब इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए सनी ने कहा- वह अचानक रिएक्शन है, ये मैंने जानकर नहीं किया था क्योंकि फिल्म के प्रमोशन के दौरान मैं दर्द में था। सनी ने आगे कहा कि अगर वह उस फैन से दोबारा मिलेंगे तो उसे हग करेंगे और उससे बात करेंगे कि ये पर्सनली ना ले।