South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. मनोरंजन
  3. Karan Johar: ‘द आर्चीज’ की रिलीज से पहले करण जौहर ने की सुहाना खान और अगस्त्य नंदा की तारीफ, लिखा इमोशनल नोट
 Karan Johar: ‘द आर्चीज’ की रिलीज से पहले करण जौहर ने की सुहाना खान और अगस्त्य नंदा की तारीफ, लिखा इमोशनल नोट
मनोरंजन

Karan Johar: ‘द आर्चीज’ की रिलीज से पहले करण जौहर ने की सुहाना खान और अगस्त्य नंदा की तारीफ, लिखा इमोशनल नोट

by News Desk June 14, 2023

Karan Johar: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर आए दिन चर्चा का केंद्र बने रहते हैं। कभी वो कई फिल्म स्टार्स को अपना निशाना बनाते हैं, तो कई बार फिल्म स्टार्स भी उन पर तंज कसते नजर आते हैं। इतना ही नहीं बल्कि कई बार करण पर नेपोटिज्म का आरोप भी लग चुका है, लेकिन इस सब के बावजूद भी वो बिंदास रहते हैं। इस बीच हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा के लिए एक इमोशनल नोट लिखकर उन्हें आने वाली फिल्म के लिए बधाई दी है।

 

Karan Johar gets emotional ahead of Suhana Khan, Agastya Nanda's debut in The Archies

करण ने सुहाना और अगस्त्य के लिए लिखा इमोशनल नोट

आपको बता दें कि हाल ही में ‘द आर्चीज’ की डायरेक्टर जोया अख्तर ने फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें सुहाना खान और अगस्त्य नंदा बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे हैं। करण ने उनके इसी पोस्टर को लेकर उनके लिए एक इमोशनल नोट लिखा है। करण ने उस नोट में दोनों की तारीफ की है और साथ ही उनके आने वाली फिल्म के लिए शुभकामनाएं भी साझा की हैं।

Karan Johar:करण ने सुहाना खान और अगस्त्य नंदा के लिए लिखा इमोशनल नोट, कहा- आप पॉप कल्चर पर राज करने वाले हैं - Karan Johar Pens Note For Suhana Khan And Agastya

करण ने कही ये बात

दरअसल, करण जौहर ने सुहाना खान और अगस्त्य नंदा के लिए नोट लिखते हुए कहा है कि, ‘जाओ! बच्चे बड़े होकर कितने अच्छे लगते हैं! विश्वास नहीं होता कि बच्चे इतनी जल्दी कैसे बड़े हो जाते हैं। मैंने सचमुच एग्गी और सुहाना को अपनी गोद में खिलाया है और इस बेहतरीन फिल्म के सभी प्रतिभाशाली बच्चों को मैंने अपने सामने बड़े होते हुए देखा है। यह फिल्म और बच्चे अब पॉप कल्चर पर राज करने जा रहा हैं। आने वाली फिल्म के लिए शुभकामनाएं बच्चों।’

353804982 261482163226032 3632505823713536697 n

इस दिन रिलीज होगी ‘द आर्चीज’

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘द आर्चीज’ से सुहाना खान और अगस्त्य नंदा अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसके साथ ही इस फिल्म से जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर की बहन खुशी कपूर भी एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। वहीं इस फिल्म में मिहिर आहूजा, डॉट, वेदांग रैना और युवराज मेंडा भी नजर आने वाले हैं।

348997939 641684324073013 1334155571327032906 n

जल्द रिलीज होगी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’

बात करें अगर करण जौहर के वर्क फ्रंट की तो करण बहुत जल्द आलिया भट्ट और बॉलीवुड के एनर्जी स्टार रणवीर सिंह संग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ लेकर आने वाले है। इस फिल्म से आलिया और रणवीर सिंह एक बार फिर स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। इससे पहले दोनों को गली बॉय में एक साथ देखा गया था।

Share This:

Tags: Agastya Nanda Karan Johar Karan Johar Emotional Note For Alia Bhatt And Agastya Nanda Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Suhana Khan The Archies Zoya Akhtar
Previous post
Next post

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.