Karan Johar: करण जौहर ने अपने बच्चों को लेकर किए दिलचस्प खुलासे, 60 मम्मियों से रोज बात करते है निर्देशक

0
367
Karan Johar

Karan Johar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जिगरा’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आने वाली हैं। वहीं इन दिनों फिल्म की कास्ट जोरों शोरों से प्रमोशन में लगी हुई हैं।

हाल ही में आलिया भट्ट और करण जौहर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ पर पहुंचे। इस दौरान कपिल शर्मा ने उनसे कई दिलचस्प बातें कीं। आलिया और करण ने माता-पिता बनने पर अपने-अपने बच्चों से जुड़ी कई बातें इस दौरान साझा की हैं।

शो के दौरान करण जौहर ने अपने जुड़वा बच्चों रूही और यश को लेकर भी कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। करण जौहर ने बताया कि वह रोजाना 60 मम्मियों से बात करते हैं।

Karan Johar
करण 60 मम्मियों से करते है रोज बात

करण जौहर ने अपने बच्चों की परवरिश को लेकर कुछ बातें ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में साझा की हैं। उन्होंने बताया कि करण जौहर दो व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हुए हैं, इन ग्रुपों में लगभग 60 महिलाएं हैं। इन महिलाओं से दो अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े हुए हैं।

इससे उनके पिता बनने पर काफी बदलाव भी आए हैं। निर्देशक ग्रुप पर जुड़ी मम्मियों की बातों को पढ़कर अपने बच्चों के भविष्य की भी चिंता करने लगे हैं। करण जौहर अपने बच्चों को कई तरह की कहानियां सुनाते हैं। उन्होंने महसूस किया कि दोनों बच्चों को जानवरों से बहुत प्यार है, इसके बाद वह जानवरों से जुड़ी अजीबोगरीब कहानियां बनाते हैं और बच्चों को सुनाते हैं। इन कहानियों को बच्चे काफी पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें: Tripti Dimri: तृप्ति डिमरी ने बताया ‘एनिमल’ फिल्म साइन करने के पीछे का कारण, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Karan Johar
पापा के काम के बारें में बच्चों को नहीं पता

करण जौहर ने शो के दौरान बातचीत में बताया कि उनके बच्चों को नहीं पता कि वह क्या काम करते हैं। उनके बच्चे उनकी नौकरी को लेकर अक्सर भ्रमित रहते हैं।

जब वह घर पर कपड़ों का ट्रायल करते हैं तो उनके बच्चे काफी उत्साहित हो जाते हैं। बच्चे अक्सर उन्हें मेकअप करते हुए देखते हैं। वह अपने पापा के काम को जानने के लिए उत्साहित रहते हैं। हालांकि, वह क्या करते हैं इसे लेकर बच्चे उलझन में ही रहते हैं।