Imtiaz Ali: इम्तियाज अली ने बांधे रणबीर कपूर की तारीफों के पुल, बोलें- ‘वों समझ और शिल्प कला का….’

0
483
Imtiaz Ali

Imtiaz Ali: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन फिल्ममेकर इम्तियाज अली आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इम्तियाज ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, जिसमें ‘जब वी मेट’, ‘रॉकस्टार’, ‘तमाशा’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।

इम्तियाज ने अपने करियर के दौरान कई बॉलीवुड सितारों के साथ काम किया है। इस वजह से उन्हें अधिकतर सितारों की खूबियां और खामियों का पता है। उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर के साथ भी काम किया है। हाल में ही उन्होंने रणबीर कपूर की तारीफ की और कहा कि उनमें फिल्म निर्माण की समझ और शिल्प कला का अद्भुत मिश्रण है।

hyjhetehteht

इम्तियाज ने बांधे रणबीर की तारीफों के पुल

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान इम्तियाज से एक दिलचस्प सवाल पूछा गया था। उनसे सवाल किया गया कि उनके हिसाब से बॉलीवुड का वो अभिनेता कौन है, जो अपने शिल्प कला में अद्भुत है और फिल्म निर्माण को भी अच्छे से समझता है, जो अली के निर्देशन में भी मददगार हो।

इसका जवाब देते हुए उन्होंने रणबीर कपूर का नाम लिया। उन्होंने कहा,”रणबीर कपूर में दोनों चीजों का अच्छा मिश्रण हैं, तकनीक भी उनको दोनों चीजें सहज रूप से आती हैं।” इम्तियाज के अलावा फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कई हस्तियां रणबीर कपूर की तारीफ कर चुकी हैं।

बीते दिनों एक विशेष इंटरव्यू में, प्रसिद्ध कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने भी अभिनेता की तारीफ की थी। उन्होंने रणबीर कपूर के बिना किसी आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के इंटरनेट के इस युग में स्टार होने के लिए तारीफ की थी। उन्होंने रणबीर को नंबर एक बताते हुए उनकी तारीफ की थी।

मुकेश ने कहा, “मुझे लगता है कि रणबीर कपूर का जो आकर्षण है, उनकी फिल्म रिलीज होने पर जिस तरह लोग दीवाने हो जाते है और उनकी फिल्म के लिए इंतजार करते हैं, उस मामले में वो नंबर एक हैं।”

ये भी पढ़ें: Raveena Tandon: रवीना टंडन के माफी वाले पोस्ट पर आया लंदन के प्रशंयक का रिएक्शन, कहा- ‘माफी मांगना जरूरी…..’

ththhthht

इस फिल्म में नजर आएंगे रणबीर

वहीं रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर ने साल 2007 में फिल्म ‘सांवरिया’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद से उन्होंने कई शानदार फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिल में जगह बनाई है। पिछले साल रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘एनिमल’ को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था।

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में पहली बार दर्शकों को उनका एक्शन अवतार देखने को मिला था, जिसमें वो काफी सहज नजर आए थे। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म में वह साई पल्लवी और यश के साथ नजर आने वाले हैं।