Kapil Sharma Viral Video: कपिल शर्मा की खुली पोल! टेलिप्रॉम्पटर पर डायलॉग पढ़ते देख भड़के यूजर्स

0
366
Kapil Sharma Viral Video
Kapil Sharma Viral Video

Kapil Sharma Viral Video: कॉमेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नही है। ‘द कपिल शर्मा’ शो में कपिल अपने मजाकिया अंदाज से लोगों का खूब मन बहलाते है और जमकर हसाते है। उनकी ये स्टैंड अप कॉमेडी लोगों का वीकेंड बना देती है। आपको बता दें कि कपिल का शो हर वीकएंड पर लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट लाता है। कपिल के जोक्स जनता को ठहाके लगाने पर मजबूर कर देते है। ऐसे में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें कपिल टेलीप्रॉम्पटर पढ़कर जोक्स क्रैक करते नजर आ रहे हैं, इस वीडियो को देखने के बाद लोग कपिल को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वही कपिल के  फैंस भी तुरंत उनके बचाव में जवाब देते नजर आ रहे है।

 

कपिल का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कपिल कॉमेडी करते नजर आ रहे है। स्क्रीन जूम करके दिखाई तो विंडो स्क्रीन पर टेलीप्रॉम्पटर की झलक दिखती है। जिसे देख कर कपिल अपने डायलॉग बोलते है। वही यूजर्स की नजरों से यह टेलीप्रॉम्पटर नहीं छिपा और यह देख लोगों को काफी हैरानी हुई। यूजर को लगता था कि कपिल खुद बोलते है और जोक्स मारते है। लेकिन ये सब पहले से ही स्क्रिप्‍टेड होता है और यह सब देख यूजर्स को काफी हैरानी हुई कि वह डायलॉग बोलने में और जोक्स मारने में टेलीप्रॉम्पटर इस्तेमाल करते है।

 

सोशल मीडिया पर कपिल हुए ट्रोल

कपिल के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। वहीं कपिल को ना पसंद करने वालों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। तो दूसरी तरफ कपिल के फैंस उनके सपोर्ट में करके जवाब दे रहे है। जहां एक यूजर ने लिखा- तो क्या हो गया। न्यूज एंकर भी यही करते हैं, और हमें मजा आता है। लोग हंसते हैं और क्या चाहिए। दूसरे ने तंज कसते हुए लिखा- हां बहुत आसान हां बहुत आसान है टेलीप्रॉम्पटर का इस्तेमाल कर बोलना, तुम भी कर लो फेमस हो जाओ। कपिल के फैन ने लिखा- टेलीप्रॉम्पटर देखकर बोलना जरूरी चीज है, ये कॉमन रियलिटी है शूटिंग की। यूजर लिखता है- वो इसलिए है कि कुछ भूल जाए तो याद आ जाए, इतने सारे लोगों को हंसाना कोई आम बात नहीं।