Kangna Ranaut: कंगना ने रणबीर कपूर पर कसा तंज, एक्टर को लेकर कही बड़ी बात

0
370
Kangana Ranaut

Kangna Ranaut: बॉलीवुड इंडस्ट्री क्वीन कंगना रनौत आए दिन अपने दिए हुए विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर ही इंडस्ट्री के कई सेलेब्स पर तंज कसती नजर आती हैं। वहीं जल्द ही प्रभु राम की रामकथा पर आधारित फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज होने वाली है। इसी बीच एक और बढ़ी खबर सामने आ रही हैं। जल्द ही रामकथा पर आधारित एक फिल्म और बने वाली है, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे रणबीर श्री राम और आलिया माता सिता का किरदार निभाती दिखाई देंगी और साउथ सुपरस्टार यश रावण की भूमिका निभाने नजर आ सकते हैं। वहीं अभी रणबीर के राम बने पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट तो नहीं आया है, लेकिन कंगना ये खबर सुनते ही रणबीर को आड़े हाथ जरूर लिया है और सोशल मीडिया पर रणबीर की जमकर क्लास लगाई हैं।

befunky collagedddddddfd 1675600675

कंगना ने रणबीर पर कसा तंज

कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ”हाल ही में मैंने सुना है कि बॉलीवुड में रामायण पर एक और मूवी बनने वाली है…जहां स्किनी फेमस सफेद चूहा (सो-काल्ड एक्टर) जिसे कुछ टैनिंग और विवेक की जरूरत है, वह जो इंडस्ट्री में लगभग सबके खिलाफ गंदा पीआर करने के लिए फेमस है…ड्रग एडिक्शन और वुमनाइजिंग के लिए फेमस है। वह जो खुद को ट्राइलॉजी में भगवान शिव जैसा साबित करना चाहता है (जो किसी ने देखी नहीं या उसके और पार्ट्स बनाना नहीं चाहता) वह अब भगवान राम बनना चाहता है…” एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ”इसके विपरीत एक साउथ इंडियन सुपरस्टार जो सेल्फ मेड पर्सन है, जो पूरी से फैमिली मैन है और परंपराओं को मानता है, वाल्मीकि जी के बताए गए वर्णन के अनुसार, वह भगवान राम की तरह दिखते हैं…उन्हें रावण का रोल ऑफर किया गया है…यह किस तरह का कलयुग है? किसी भी अजीब तरह के ड्रग्स लेने वाले व्यक्ति को भगवान राम की भूमिका नहीं निभानी चाहिए। जय श्री राम।”

Kangana Ranaut IG story e1686388324619

यश ने नहीं दिया मेकर्स को जवाब

गौरतलब है कि मेकर्स बीते लंबे समय से इस फिल्म में रावण के रोल के लिए यश से बात चीत कर रहे हैं, लेकिन उनकी तरफ से अभी तक  कन्फर्म का कोई जवाब नहीं आया है। फिल्म का निर्देशन मधु मंटेना करेंगी। मूवी का ऑफिशियल एलान इस साल दिवाली के मौके पर किया जा सकता है।