Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने मां के लिए लिखा प्यारा सा नोट, कहा- ‘हर रोज सात-आठ घंटे…’

0
312
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत  (Kangana Ranaut) अपने ट्विटर अकाउंट के रिस्टोर होने के बाद से ही आए दिन कोई न कोई नया पोस्ट करती रहती हैं। हालांकि उनके हर पोस्ट तारीफ वाले ही नहीं होते हैं। अधिकांश पोस्ट के द्वारा कंगना आए दिन किसी न किसी पर तंज कसती नजर आती हैं। कई बार उनके पोस्ट पर उनकी तारीफ होती है, तो कई बार ट्वीट को लेकर उन्हें मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। हालांकि काफी समय बाद कंगना ने हाल ही में एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने अपनी लाइफ के सबसे स्पेशल शख्स का जिक्र किया है। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि उनकी मां हैं। दरअसल, कंगना ने अपने ट्विटर पर अपनी मां के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने उनकी एक तस्वीर भी साझा की है।

कंगना ने मां के लिए शेयर किया खास पोस्ट

कंगना ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अपनी मां की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उनके लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है। इस तस्वीर में कंगना की मां खेतों में काम करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की मां होने के बावजूद तमाम शोहरत छोड़कर उन्हें खेतों में काम करता देख लोग उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं। मां की तस्वीर के साथ कंगना ने कैप्शन में लिखा, ‘यह मेरी माता जी हैं, जो हर रोज सात-आठ घंटे खेती करती हैं। घर पर अक्सर लोग आते हैं और मुझसे कहते हैं कि हमें कंगना की मम्मी से मिलना है। वह बड़ी विनम्रता से हाथ धोकर उन्हें चाय-पानी देते हुए कहती हैं कि मैं ही उनकी मां हूं। लोग उन्हें देखकर हैरान रह जाते हैं।’

कंगना ने की मां की तारीफ

कंगना ने एक और ट्वीट करते हुए मां की तारीफ में लिखा कि, ‘एक बार मैंने उनसे कहा कि इतने लोग घर पर आते हैं। क्या जरूरत है सबको खुद चाय-खाना बनाकर देने की? उन्होंने कहा कि नहीं बेटा, आपको जो इतना चाहते हैं, हमारा सौभाग्य है कि हम उनकी सेवा कर सकें। धन्य है मेरी माताजी और उनका चरित्र।’

मां से हैं कंगना को ये शिकायत

इसी के साथ कंगना ने अपनी मां की तारीफ के साथ उनसे एक शिकायत भी है। कंगना ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बस एक शिकायत है, वह फिल्म के सेट पर नहीं आना चाहतीं। बाहर खाना नहीं खाना चाहतीं। सिर्फ घर का खाना खाएंगी। मुंबई में नहीं रहना चाहतीं। विदेश नहीं जाना चाहतीं और अगर हम फोर्स करें तो जबरदस्त डांट पड़ती है।’

293081475 8000006530040238 4825032508819141718 n 3 1

कंगना का वर्क फ्रंट

कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में कंगना के पास कई बड़ी फिल्में हैं। इन दिनों कंगना अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म का निर्देशन भी कंगना ही कर रही हैं। वहीं इसके अलावा कंगना की पाइपलाइन में ‘तेजस’, ‘टीकू वेड्स शेरू’, और ‘चंद्रमुखी 2’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं।