इटली : लकड़ी की नाव टूटने से 59 लोगों ने गवाई जान, 27 लोग बचाने में हुए सफल

0
322
italy boat accident, 59 dead

इटली में समुद्र में एक नाव टूटने से 59 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को मेनलैंड के दक्षिणी तट के पास समुद्र में एक लकड़ी की नाव के टूटने से हादसा हो गया। हादसे के बाद तटरक्षक और अग्निशामकों ने 59 से अधिक शवों को बरामद कर लिया हैं। ये शव खुद बहकर समुद्र तट पर आ गए थे।

italy boat accident, 59 dead

लकड़ी की नाव टूटने से 59 लोगों की मौत

italy boat accident, 59 dead

यह दिल दहला देने वाला हादसा इटली के मेनलैंड के दक्षिणी तट के पास हुआ। दरअसल, समुद्र में एक लकड़ी की नाव टूटने से 59 से अधिक लोगों ने अपनी जान गवा दी। हादसे में दर्जनों लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, समुद्र ने देर सुबह तक तट पर करीब 59 शव उगल दिए है। वहीं राहत बचाव की टीम ने 58 लोगों को समुद्र से निकाल कर बचा लिया है। इटली की समाचार एजेंसी एजीआई ने कहा कि शवों में एक नवजात बच्चे का भी शव है।

 

180 से ज्यादा लोग हुए हादसे का शिकार

स्थानीय मीडिया के अनुसार, हादसे का शिकार हुई नाव में 100 से अधिक प्रवासिय सवार थे। नाव आयोनियन सागर में तड़के सुबह टूटकर डूब गई। वहीं बचाव बलों के अधिकारियों के मुताबिक, नाव 180 से अधिक प्रवासियों को लेके जा रही थी लेकिन बीच में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

27 लोग खुद तैरकर पहुंचे तट पर

जानकारी के मुताबिक, हादसे में डूबे लोगों में से 27 खुद तैरकर तट तक पहुंचे। लकड़ी के टुकड़े समुद्र तट पर बिखरे हुए मिले जहां नाव टूट गई थी। बचाव गोताखोरों सहित अग्निशामकों ने 28 शव बरामद किए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं था कि नाव कहां से निकली थी, लेकिन कैलाब्रिया में आने वाले प्रवासी जहाज आमतौर पर तुर्की या मिस्र के तटों से आते हैं।