Kangana Ranaut : नेशनल अवॉर्ड 2023 को लेकर कंगना रनौत ने किया रिएक्ट, जीतने वालों को दी इस तरह बधाई

0
388
Kangana Ranaut
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: बीते दिन 69वें नेशनल अवॉर्ड विनर लिस्ट की घोषणा की गई। 24 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अलग-अलग कैटेगरीज में नेशनल अवॉर्ड विजेताओं के नाम अनाउंस किए गए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन और बधाइयों की बाढ़ आ गई है। जहां विजेता स्टार्स दूसरे को बधाई दे रहे हैं और फैंस अपने फेवरेट स्टार्स को बधाई दे रह हैं। इस बीच कंगना करौनत ने अपने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया जिसमें उन्होंने सभी नेशनल अवॉर्ड विजेताओं को जीत की बधाई दी है। साथ ही कंगना ने अपने फैंस को ये भी कहा कि अगर आपको ‘थलाइवी’ से उम्मीद थी और आप डिसअप्वाइंट हुए हैं तो परेशान ना हों।

 

Kangana Ranaut ने शेयर किया नोट

बता दें कि कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर एक पोस्ट लिखा, ‘#राष्ट्रीय पुरस्कार2023 के सभी विजेताओं को बधाई। ये कला का एक ऐसा कार्निवल है जो देशभर के सभी कलाकारों को एकसाथ लाता है… सभी भाषाओं में हो रहे इतने महत्वपूर्ण कार्यों को जानना और उनसे परिचित होना वास्तव में मैजिकल है। आप सभी जो इस बात से निराश हैं कि मेरी फिल्म ‘थलाइवी’ को कोई जीत नहीं मिली…कृपया जान लें कि कृष्णा ने मुझे जो कुछ भी दिया और या नहीं दिया है मैं उसके लिए हमेशा ग्रेटफुल हूं और आप सभी जो वास्तव में मुझसे प्यार करते हैं और मेरी सराहना करते हैं, उन्हें मेरे नजरिए की भी सराहना करनी चाहिए। खैर… मुझे विश्वास है कि जूरी ने अपना बेस्ट काम किाय है… मैं सभी को शुभकामनाएं देती हूं हरे कृष्णा।”

Kangana Ranaut

 

ये भी पढ़े: Raj Kapoor : जब राजकपूर को रियल लाइफ में सरेआम पड़ा था थप्पड़, क्या थी उनकी गलती?

बेस्ट एक्ट्रेस के लिए आलिया और कंगना रनौत के नाम की थी सबसे ज्यादा चर्चा

आपको बता दें नेशनल अवॉर्ड विनर अनाउंस होने से पहले बेस्ट एक्ट्रेस नेशनल अवॉर्ड कैटेगरी के लिए आलिया भट्ट और कंगना रनौत के नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा थी। लेकिन इस बार आलिया ने कंगना को पीछे छोड़ते हुए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम कर लिया है। आलिया को संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। वहीं अल्लू अर्जुन ने फिल्म पुष्पा के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड जीता है।