Kangana Ranaut : फिर राजनेताओं के निशाने पर आई कंगना रनौत, मयंक मधुर ने दी कानूनी कार्रवाई की धमकी

0
345
kangna ranaut

Kangana Ranaut: कंगना रनौत बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस तो है ही, लेकिन एक्ट्रेस अपनी पॉपुलैरिटी से ज्यादा विवादों में घिरी रहती हैं। कंगना पिछले काफी समय से अपनी हालिया रिलीज फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, कुछ समय पहले ही कंगना की फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ रिलीज हुई थी, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में नवाजुद्दीन और उम्र में उनसे 20 साल छोटी अवनीत कौर के किसिंग सीन को लेकर बवाल मच गया था।

IMAGE 1662554115

फिर विवादों में फंसी कंगना की फिल्म

अभी ये माजरा पूरी तरह ठंडा भी नहीं हुआ था कि इस बीच अब कंगना की अपकमिंग फिल्म तेजस को लेकर नया बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, कुछ ही दिनों पहले एक्ट्रेस ने अपनी आगामी फिल्म तेजस की घोषणा की है और साथ ही ये भी खुलासा किया कि यह फिल्म दशहरा के मौके पर रिलीज होगी। हालांकि  फिल्म की घोषणा के चंद दिनों में ही अब कंगना इस फिल्म को लेकर मुसीबत में फंसती नजर आ रही हैं।

ezgif.com gif maker 75

कंगना पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई

गौरलतब है कि कंगना और राजनेताओं के बीच झड़प चलती ही रहती है। ऐसे में जैसे ही राजनेताओं को समय और अच्छा मौका मिलता है वो कंगना पर भी पलटवार करते हैं और ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है। दरअसल, राजनेता मयंक मधुर ने अभिनेत्री के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं बल्कि इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वह कंगना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेंगे।

ezgif.com gif maker 76

मयंक मधुर ने कंगना की फिल्म पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कंगना की आगामी फिल्म तेजस पर धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए बताया कि, उन्होंने कंगना के लिए शिवराज सिंह चौहान, हेमंत बिस्वा और राजनाथ सिंह के साथ बैठकें आयोजित कीं और अभिनेत्री के साथ उनके लंबे समय से दोस्ताना संबंध हैं। इसके आगे ही उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह के साथ कंगना मुलाकात केवल 10 मिनट के लिए होनी थी, लेकिन लगभग दो घंटे तक चली। हालांकि इसके बाद मयंक मधुर ने कंगना पर आरोप लगाते हुए कहा कि, उन्हें ‘तेजस’ में एक भूमिका मिलनी थी, जबकि ऐसा नहीं हुआ है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि फिल्म के लिए उनकी फीस का भुगतान भी नहीं किया गया है। इस बात को लेकर मयंक मधुर ने कंगना से नाराजगी व्यक्त की और कहा कि वह निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि यह कंगना ही थीं जिन्होंने उन्हें इस मामले में शामिल किया।

kangana ranaut tejas new look

इस किरदार में नजर आएंगी कंगना

आपको बता दें कि सर्वेश मेवाड़ा द्वारा निर्देशित ‘तेजस’ में कंगना रनौत वायु सेना अधिकारी तेजस गिल के किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की कहानी एक पायलट और देश की रक्षा करने वाले बहादुर सैनिकों की यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है।