Sign in
  • Home
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
    • Yojana
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
Search
South Block Digital DISCOVER THE ART OF PUBLISHING
  • Home
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
    • Yojana
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Home मनोरंजन Kangana Ranaut On Pathaan: ‘पठान’ के तारीफ के बाद कंगना ने बदले...
  • मनोरंजन

Kangana Ranaut On Pathaan: ‘पठान’ के तारीफ के बाद कंगना ने बदले रंग, कहा- ‘गूंजेगा तो सिर्फ जय श्री राम’

By
News Desk
-
January 27, 2023
0
353
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    Kangana Ranaut On Pathaan

    Kangana Ranaut On Pathaan: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और पहले ही दिन एक बड़ी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, पहले ही दिन 55 करोड़ रुपए की कमाई के साथ ‘पठान’ बॉलीवुड की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इतना ही नहीं सिर्फ दो दिन में किंग खान की इस फिल्म के कलेक्शन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार जा चुका है। पठान के इस सक्सेस पर बॉलीवुड और फिल्म जगत के कई सितारें किंग खान को बधाई दे रहे हैं। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी पठान की सक्सेस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि फैंस उनके इस रिएक्शन से कंफ्यूज हो गए हैं।

    https://twitter.com/AhmedKhabeer_/status/1618465069209378816?s=20&t=OIcrXI-yBzlvZdqO2Kkgzw

    Table of Contents

    Toggle
    • तारीफ के बाद कंगना के बदले रंग
    • कंगना ने ‘पठान’ पर किया वार
    • गूंजेगा तो यहां जय श्री राम- कंगना रनौत
    • कंगना ने दिया ‘पठान’ को नया नाम
    • कंगना के ट्वीट पर फैंस हुए हैरान
    • इन फिल्मों में आएंगी नजर

    तारीफ के बाद कंगना के बदले रंग

    कंगना रनौत ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ (Emergency) के रैप अप पार्टी के दौरान बात करते हुए पठान की तारीफ की थी और कहा था कि ऐसी फिल्में बनती रहनी चाहिए। हालांकि अब कंगना के तेवर बदले से नजर आ रहे हैं। दरअसल, हाल ही में कंगना ने अपने ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट कर पठान पर जमकर वार किया है। ऐसे में फैंस उनके इस रिएक्शन से काफी कंफ्यूज नजर आ रहे हैं।

    All those who are claiming Pathan is triumph of love over hate,I agree but whose love over whose hate? Let’s be precise, whose is buying tickets and making it a success?Yes it is India’s love and inclusiveness where eighty percent Hindus lives and yet a film called Pathan (cont)

    — Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 27, 2023

    कंगना ने ‘पठान’ पर किया वार

    पठान पर तंज कसते हुए कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘जो लोग यह दावा कर रहे हैं कि ‘पठान’ नफरत पर प्यार की जीत है, मैं इससे सहमत हूं। लेकिन, किसकी नफरत पर किसके प्यार की जीत है? टिकट कौन खरीद रहा है? और कौन इस फिल्म को सफल बना रहा है? यह भारत का प्यार, जहां 80 फीसदी हिंदू रहते हैं फिर भी फिल्म का नाम ‘पठान’ है।

    Which shows our enemy nation Pakistan and ISIS in good light is running successfully, it is this spirit of India 🇮🇳 beyond hate and judgements that makes it Mahan… it is the love of India that has triumphed hate and petty politics of enemies… cont

    — Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 27, 2023

    Lekin all those who are having high hopes please note… Pathan sirf ek film ho sakti hai … goonjega toh yahan sirf Jai Shri Ram …🚩
    Jai Shri Ram

    — Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 27, 2023

    गूंजेगा तो यहां जय श्री राम- कंगना रनौत

    हाल ही में रिस्टोर हुए अपने ट्विटर अकाउंट से एक और ट्वीट करते हुए कंगना ने कहा, ‘जो दिखाता है कि हमारा दुश्मन देश पाकिस्तान और आईएसआईएस अच्छी रोशनी में सफलतापूर्वक चल रहा है, यह भारत की यह भावना है, नफरत और फैसले से परे जो इसे महान बनाती है … यह भारत का प्यार है जिसने नफरत और दुश्मनों की ओछी राजनीति पर विजय प्राप्त की है…। एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘जिन लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं, वे सभी नोट कर लें, ‘पठान’ सिर्फ एक फिल्म हो सकती है। गूंजेगा तो यहां जय श्री राम। जय श्री राम!’

    I do believe Indian Muslims are patriotic and very different from Afghan Pathans … the crux is India will never be Afghanistan, we all know what is happening in Afghanistan,it’s beyond hell there, so apt name for the movie Pathan according to its storyline is the Indian Pathan🙏

    — Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 27, 2023

    कंगना ने दिया ‘पठान’ को नया नाम

    कंगना ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, ‘मेरा मानना है कि भारतीय मुस्लिम देशभक्त हैं और अफगान पठानों से बहुत अलग हैं। पूरा सार यह है कि भारत कभी अफगानिस्तान नहीं होगा, हम सभी जानते हैं कि अफगानिस्तान में क्या हो रहा है? इसलिए कहानी के अनुसार फिल्म ‘पठान’ का सही नाम है ‘भारतीय पठान’।

     

    कंगना के ट्वीट पर फैंस हुए हैरान

    कंगना के इस ट्वीट पर फैंस काफी हैरान नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस का बीते दिन पठान की तारीफ करना और अब पठान पर ऐसे शब्दों का वार करना यूजर्स के समझ के पार जा रहा है। उनके ट्वीट के कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसी क्या इमरजेंसी आ गई कि आपको फिर ट्विटर पर आना पड़ा?’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘पठान हिट हो गई है।’ इसके अलावा कुछ अन्य यूजर्स ने कंगना का सपोर्ट करते हुए कहा, ‘शेरनी लौट आई है।’

     

    इन फिल्मों में आएंगी नजर

    कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में कंगना दिवंगत पीएम इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी, सतीश कौशिक, श्रेयस तलपड़े जैसे सितारे भी शामिल हैं। आपको बता दें कि इमरजेंसी फिल्म के निर्देशन भी कंगना खुद ही कर रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कंगना ने बताया था कि इस फिल्म के लिए उन्होंने अपना घर और सारी प्रॉपर्टी गिरवी रख दी है। ऐसे में गौरतलब है कि एक्ट्रेस को उनकी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

    • TAGS
    • entertainment news
    • Kangana Ranaut
    • Kangana Ranaut On Pathaan
    • Kangana Ranaut Statement
    • Kangana Ranaut Twitter Account
    • Pathaan
    • Pathaan Box Office Collection
    • shahrukh khan
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleअक्षर पटेल को मेहा पटेल ने किया ‘क्लीन बोल्ड’, बरात में जमकर नाचे, देखें तस्वीरें और वीडियो
      Next articleइन पर्वों पर न बनाए रोटी, आर्थिक संकट दे सकते हैं दस्तक
      News Desk
      https://southblockdigital.com/
      Facebook Instagram Linkedin Twitter WhatsApp Youtube
      Sign in
      Welcome! Log into your account
      Forgot your password? Get help
      Privacy Policy
      Password recovery
      Recover your password
      A password will be e-mailed to you.
      ABOUT US

      South Block Digital में, हम सूचित रहने के महत्व को समझते हैं और हम अपने पाठकों को समाचार पर संतुलित और निष्पक्ष दृष्टिकोण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

      Contact us: editorialdesk@southblockdigital.com

      FOLLOW US
      Facebook
      Instagram
      Linkedin
      Twitter
      Youtube

      Copyright © 2024 | South Block Digital | All rights reserved

      • Terms & Conditions
      • Privacy Policy