अक्षर पटेल को मेहा पटेल ने किया ‘क्लीन बोल्ड’, बरात में जमकर नाचे, देखें तस्वीरें और वीडियो
केएल राहुल के बाद टीम इंडिया के एक और खिलाड़ी अक्षर पटेल भी शादी के बंधन में बंध गए हैं। भारत के उभरते ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल को मेहा पटेल ने क्लीन बोल्ड कर दिया। बीते 10 साल से दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। अब फाइनली दोनों ने जीवनसाथी के रूप में एक दूसरे को स्वीकार किया है। मेहा से पिछले साल ही अक्षर की सगाई हुई थी।
शादी का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गुजरात के वडोदरा में अक्षर की बारात का वीडियो सामने आया है। इस समारोह में क्रिकेटर जयदेव उनादकट भी पहुंचे थे।
Happy married life Axar Patel 💞👩❤️👨#AxarPatel #MehaPatel #WeddingNight #WeddingDay pic.twitter.com/priqlc2R6k
— Meha Patel (@Meha2026) January 26, 2023
वीडियो में अक्षर घोड़ी पर सवार होकर अपनी दुल्हनिया के घर जाते हुए नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि अक्षर पटेल ने शादी के चलते ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से ब्रेक लिया हुआ है। अक्षर ने एक साल पहले मेहा से सगाई थी। सगाई करने के बाद दोनों कई बार छुट्टी मनाते नजर आए।
MR. & MRs. Axar Patel.#AxarPatel #weddingnight pic.twitter.com/LxDYLd8fGd
— Meha Patel (@Meha2026) January 26, 2023
मेहा पटेल पेशे से डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट
गौरतलब है कि 23 जनवरी को भारत के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ सात फेरे लिए। उसके बाद अक्षर ने 26 जनवरी को मेहा से शादी की। एक दिन पहले ही मेहंदी का रस्म संपन्न हुआ था। मेहा पटेल पेशे से डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं और वह डाइट प्लान शेयर करती रहती हैं। वह डाइट से संबंधित जानकारी लोगों से साझा करती हैं। मेहा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से जुड़ेंगे अक्षर
रवींद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद अक्षर पटेल लगातार भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। अपनी गेंदबाजी के लिए चर्चा में रहने वाले अक्षर ने इस दौरान बल्लेबाजी से भी काफी प्रभावित किया। शादी के बाद अक्षर पटेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से टीम इंडिया में वापसी करेंगे। हालांकि, रवींद्र जडेजा फिट हो चुके हैं और आने वाले समय में अक्षर के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह बनाए रखना आसान नहीं होगा। ये देखना दिलचस्प होगा कि आगे किसे मौका दिया जाता है।
axar patel married maha patel