Bigg Boss 17: अंकिता और विक्की के रिश्ते को लेकर काम्या पंजाबी ने कही बड़ी बात, बोलीं- ‘शो में नहीं आना चाहिए था’

0
364
Bigg Boss 17
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियालिटी शो ‘Bigg Boss 17’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। वहीं इस बार सलमान के शो में टीवी स्टार अंकिता लोखंडे शो में अपने पति विक्की जैन  के साथ  नजर आ रही हैं। अंकिता और विक्की जब से शो में आए हैं वह सुर्खियों में बने हुए हैं। अंकिता अक्सर विक्की से शिकायत करती हुई नजर आती हैं।

वही Bigg Boss 17 के लेटेस्ट एपिसोड में विक्की और अंकिता के बीच भयंकर लड़ाई हुई। जहां इस मामले पर अब तक फैंस कमेंट कर रहे थे, वहीं अब एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने इसपर रिएक्ट किया है।

ezgif.com gif maker 22

अंकिता और विक्की के बढ़ते जा रहें है फासले

आपको बता दें कि बिग बॉस 17 के घर में हर रोज अंकिता और विक्की के बीच फासले बढ़ रहे हैं। ऐसे में फैंस को लग रहा है कि कहीं खेल के चक्कर में कपल का रिश्ता न बिखर जाए। इसी बीच एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा है कि अंकिता को शो में नहीं आना चाहिए था। उन्होंने विक्की और अंकिता के रिश्ते को लेकर फिक्र भी जताई है।

काम्या ने अपने  अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘मैं सच में अंकिता को पसंद करती हूं लेकिन आज मुझे लगा कि उसको नहीं आना चाहिए था इस शो में, अपने पति के साथ तो बिल्कुल नहीं! मुझे उम्मीद है कि वह अपने और विक्की के लिए बहुत देर होने से पहले खेल को समझ जाएगी।’ बता दें कि काम्या पंजाबी बिग बॉस के 7वें सीजन का हिस्सा थीं।

ezgif.com gif maker 22 1

विक्की को लेकर अंकिता ने कही बड़ी बात

गौरतलब है कि हाल ही में बिग बॉस ने विक्की जैन को दिल घर से निकालकर दिमाग में शिफ्ट कर दिया था। पति से अलग होने पर अंकिता लोखंडे काफी उदास थीं। जबकि विक्की काफी एक्साइटेड लग रहे थे। ऐसे में अंकिता को विक्की का ये बर्ताव पसंद नहीं आया और उनकी पति संग बहस हो गई। इस दौरान अंकिता ने यह तक कह दिया कि वे एक ऐसे शख्स से शादी करके पछता रही हैं जिन्हें उनकी परवाह नहीं है।