मध्यप्रदेश : कलयुगी बहन ने प्रेमी संग मिलकर छोटी बहन की ली जान

0
341
mp narsinghour crime , elder sisiter killed younger sister

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक बड़ी बहन ने अपनी छोटी बहन को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी बहन ने अपने प्रेमी संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, बड़ी बहन खुशबू काफी समय से शिखा को रास्ते से हटाने का सोच रही थी। दरअसल, मृतक शिखा अपनी बहन की शादी को लेकर खुश नहीं थी। जिस कारण खुशबू ने अपने प्रेमी संग मिलकर दर्दनाक हत्या को अंजाम दिया। पुलिस इस मामले को लेकर आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

mp narsinghour crime

खुशबू ने पुलिस को ही किया गुमराह

युवती का ये दिल दहला देने वाला हत्याकांड साईंखेड़ा का है। यहां अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां उन्हें मृत युवती की बड़ी बहन पर हत्या का शक हुआ। पुलिस ने बताया कि, आरोपी खुशबू पुलिस को गुमराह कर रही थी जिस पर  किया हुआ शक पका हो गया। खुशबू ने पुलिस को अस्पताल में गुमराह करते हुए बताया कि, युवती बाथरूम में गिरकर मर गई, लेकिन मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने पूछताछ के लिए खुशबू को थाने बुलाया। इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद खुशबू ने अपना गुनाह कबूल लिया। पुलिस ने आरोपी खुशबू को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें गुरुवार यानी आज कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।

जाने कैसे और क्यों किया बहन का कत्ल

पूछताछ के दौरान खुशबू ने पुलिस को बताया कि, उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिये उत्तर प्रदेश के अमेठी में रहने वाले राहुल सिंह से हुई। खुशबू और राहुल एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन खुशबू की छोटी बहन शिखा को ये नहीं पसंद था। खुशबू को अपनी बहन शादी में रास्ते का कांटा लग रही थी। दोनों बहनों के बीच कई बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था। बहन की ना नुकर से परेशान खुशबू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया और शिखा को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। आज यानी गुरुवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया जाएगा।