South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. टेक्नोलॉजी
  3. JioBook 2023 : All-New JioBook laptop की लॉन्चिंग आज, उससे पहले ही जान लें फीचर्स और बाकी जानकारियां
 JioBook 2023 : All-New JioBook laptop की लॉन्चिंग आज, उससे पहले ही जान लें फीचर्स और बाकी जानकारियां
JioBook 2023
टेक्नोलॉजी

JioBook 2023 : All-New JioBook laptop की लॉन्चिंग आज, उससे पहले ही जान लें फीचर्स और बाकी जानकारियां

by News Desk July 31, 2023

JioBook 2023 : आईफोन से भी सस्ती कीमत लेकिन फीचर्स मे अच्छे-अच्छो को पीछे छोड़ने वाली मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो कंपनी आज भारतीय मार्केट में अपना नया लैपटॉप लॉन्च करेगी। पिछले साल दिल्ली के प्रगति मैदान में संपन्न हुए इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) में रिलायंस जियो ने अपने पहले लैपटॉप JioBook को लॉन्च किया था और अब जियो एक और नया JioBook लॉन्च करने जा रहा है। अमेजन पर JioBook का टीजर भी जारी हुआ है। आइए विस्तार से इसके बारे में जानते हैं…

टीजर से कई अहम जानकारी आई सामने

हाल ही में कंपनी ने इस लैपटॉप का टीजर जारी किया था जहां इसकी लॉन्चिंग तथा कई जरुरी जानकारियां साझा की थी। Amazon के इस टीजर के मुताबिक All-New JioBook laptop खासतौर पर एंटरटेनमेंट, प्ले और प्रोडक्टिविटी के लिए तैयार किया गया है। टीजर में इसका कलर ब्लू बताया गया था जिसकी डिजाइन काफी हद तक बीते साल अक्टूबर में लॉन्च हुए JioBook से मिलता-जुलता है। हालांकि, नया वाला लैपटॉप जियो बुक का डिजाइन बहुत हल्का है,और इसका वजन लगभग 990 ग्राम है।

All-New JioBook laptop के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

  1. टीजर तथा अन्य मीडिया रिपोर्टस से मिली जानकारी के अनुसार यह लैपटॉप एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा। हालांकि, अभी तक उसका नाम नहीं बताया गया है। बता दें कि पुराना डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर पर चलता है, जिसे एड्रेनो 610 GPU और 2GB रैम के साथ जोड़ा गया है।
  2. JioBook की पूरे दिन की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। वर्तमान पीढ़ी 5,000mAh की बैटरी मिलती है। इसे एक बार चार्ज करने पर 8 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है।
  3. यह 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 5.0, एचडीएमआई मिनी, वाई-फाई और अन्य कनेक्टिविटी विकल्पों से लैस है। यह एक एम्बेडेड Jio सिम कार्ड के साथ आता है जो लोगों को Jio 4G LTE कनेक्टिविटी सक्षम करने की अनुमति देता है।

JioBook 2023 की संभावित कीमत

कीमत की बात करें तो अभी तक इसको लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि कई फीचर्स और डिजाइन पुराने लैपटॉप के समान हैं, ऐसे में इसकी कीमत भी उसी के आसपास होने वाली है। Reliance JioBook 4G लैपटॉप की कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है। कहा तो यह भी जा रहा है कि इसकी कीमत एप्पल आईफोन से कम हो सकती है। Amazon पर जारी किए गए लैंडिंग पेज के मुताबिक, इन्हें केवल रिलायंस डिजिटल या जियो स्टोर्स तक ही लिमिटेज नहीं रखा जाएगा।

Share This:

Tags: All-New JioBook laptop JioBook JioBook 2023 JioBook 2023 Features JioBook 2023 Price JioBook 2023 Specifications latest tech news Tech News Tech News hindi tech news today
Previous post
Next post

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.