Saturday, July 27, 2024
HomeIPLRR vs MI: मुंबई के खिलाफ गरजा यशस्वी जायसवाल का बल्ला, ठोका...

RR vs MI: मुंबई के खिलाफ गरजा यशस्वी जायसवाल का बल्ला, ठोका शानदार शतक

RR vs MI: मुंबई इंडियंस के खिलाफ यशस्वी जायसवाल का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएत्जी जैसे गेंदबाजों को निशाना बनाकर जोरदार शतक ठोका। 22 वर्षीय युवा बल्लेबाज ने इस मैच में 60 गेंदों का सामना किया और नौ चौकों और सात छक्कों की मदद से 104 रन बनाए। गौर करने वाली बात ये है कि इस सीजन उनका फॉम अच्छा नहीं चल रहा था। लेकिन उनके बल्ले से अब जाकर एक बड़ी पारी देखने को मिली है। जायसवाल का यह इस सीजन का पहला शतक है। इसके अलावा उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक है।

राजस्थान की ओपनिंग जोड़ी फिर से कर रही है कमाल

यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर की ओपनिंग जोड़ी अपनी टीम के लिए काफी बढ़िया करती आई है। हालांकि, इस सीजन दोनों की बैटिंग काफी साधारण रही थी। कोलकाता के खिलाफ जोस ने शतक लगाकर अपनी फॉम में वापसी की थी। अब जाकर यशस्वी जायसवाल ने भी शतक ठोक दिया है। उनकी बैटिंग की खूब सराहना हो रही है। कई दिग्गज ये कह रहे हैं कि फॉम टेंपररी है लेकिन क्लास पर्मानेंट है। जोस बटलर ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 35 रन बनाए।

IPL 2024 RR Vs MI Yashasvi jaisawal

मुंबई के खिलाफ गरजा यशस्वी जायसवाल का बल्ला

मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 179 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान ने 18.4 ओवर में एक विकेट खोकर 183 रन बनाए और नौ विकेट से मुकाबला जीत लिया। बता दें कि संदीप शर्मा इस मैच के ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे थे। संदीप शर्मा ने 5 विकेट लेकर मुंबई को पहले से ही डिफेंडिंग मोड में रखा था।

ये भी पढ़ें: Yashasvi Jaiswal ने एक बार फिर खेली यशस्वी पारी, भारत का स्कोर 200 के पार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular