Javed Akhtar : पुराने गानों में रैप डालने वालों पर जावेद अख्तर ने कसा तंज, बोलें- ‘ताज महल में डिस्को जैसा है’

0
320
javed akhtar

Javed Akhtar: भारत के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर अक्सर अपने कई बयानों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। जावेद अख्तर फिल्मों ही नहीं बल्कि राजनीतिक और कई सोशल मुद्दों पर भी अक्सर अपनी राय साझा करते रहते हैं। वहीं हाल ही में जावेद ने पुराने क्लासिक गाने के रीमिक्स चलन पर बात की। उन्होंने इसे गानों के साथ छेड़छाड़ बताया हैं। साथ ही इस चीज पर बात करते हुए उन्होंने अपना गुस्सा भी जाहिर किया हैं।

ezgif.com webp to jpg 28 1

गानों के रिमेक होने से बेहद नाराज है जावेद

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया चैनल से बात चीत के दौरान जावेद अख्तर ने कहा कि  “अतीत को याद करना, उसे महत्व देना, उसकी जिंदगी को बनाए रखने में कुछ भी गलत नहीं है। ये बढ़ावा देने वाली चीज है, लेकिन पुरानी चीजों को पैसा कमाने के लिए इस्तेमाल करना अच्छी बात नहीं है। कम से कम उसकी गरिमा तो बनाए रखें। आप सुंदर बोल और अच्छे अर्थ वाला कोई गाना लेते है और फिर उसमें अपने अजीबों-गरीबों अंतरे जोड़ देते हैं। ऐसा नहीं होता। ये अजंता में साइकेडेलिक लाइट या ताज महल में डिस्को संगीत डालने जैसा है। ऐसा करना ठीक नहीं है।”

ezgif.com gif maker 43 1

गानों में रैप जुड़ने से है जावेद को एतराज

उन्होंने कहा, “ये महान गायकों, लेखकों, संगीतकारों के यादगार गाने हैं, आपको उनका सम्मान करना चाहिए। यह एक सांस्कृतिक विरासत है। आप इसे रिवाइव करना चाहते हैं, जरूर करें। आप चाहते हैं कि कोई और इसे नए ऑर्केस्ट्रा और अरेंजमेंट के साथ गाए, इसमें कोई दिक्कत नहीं है। जैसे कि आप के एल सहगल का गाना लें और अरिजीत (सिंह) से गवाएं, ये ठीक है, लेकिन आप वो गाना लेते हैं और बीच में एक रैप जोड़ते हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए।”