South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Whatsapp Instagram Youtube Facebook Twitter Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. मनोरंजन
  3. Javed Akhtar : जावेद अख्तर ने बांधे सलमान खान की तारीफों के पुल, बोलें- ‘आज भी अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं’
 Javed Akhtar : जावेद अख्तर ने बांधे सलमान खान की तारीफों के पुल, बोलें- ‘आज भी अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं’
मनोरंजन

Javed Akhtar : जावेद अख्तर ने बांधे सलमान खान की तारीफों के पुल, बोलें- ‘आज भी अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं’

by Ankit Kumar November 11, 2023

Javed Akhtar : भारत के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर अक्सर अपने कई बयानों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। जावेद अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं, और आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। वहीं हाल ही जावेद अख्तर ने मुंबई में सलमान खान के पिता सलीम खान के साथ एक इवेंट में शिरकत की जहां कार्यक्रम के दौरान गीतकार ने सलमान की जमकर तारीफ की है। उन्होंने अभिनेता के विनम्र स्वभाव की तारीफ करते हुए कहा कि वे आज भी अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं।

ezgif.com gif maker 15

जावेद अख्तर ने बांधे सलमान खान की तारीफों के फुल

आपको बता दें कि जावेद अख्तर ने सलमान की तारीफ करते हुए आगे कहा, ‘मा-बाप को जो आदर देना है, जिस तरह रहना है…जिस तरह बात सुननी है, इस मामले में इसका जो सबसे बड़ा बेटा है, वो सबसे बड़ा स्टार है और वो बाप के सामने आंख उठाकर बात नहीं करता है। ये जो हमारी परंपरा हैं, तहजीब है, ये इन बच्चों ने हासिल की हैं’। बता दें कि जावेद अख्तर ने सलीम खान के साथ मिलकर कई कल्ट क्लासिक फिल्में लिखी हैं। सलीम-जावेद की जोड़ी काफी चर्चित रही और इन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में लिखीं।

इनमें शोले, यादों की बारात, जंजीर, दीवार, त्रिशूल, काला पत्थर, दोस्ताना, सीता और गीता, मिस्टर इंडिया और डॉन आदि शामिल हैं।

ezgif.com gif maker 16

इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान

वहीं सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर की फिल्म ‘टाइगर 3 सिनेमानघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ये फिल्म कल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में लगेगी। यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की यह पांचवी फिल्म है, जबकि टाइगर फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्म है। सलमान के अलावा इसमें कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। साथ ही शाहरुख खान का भी कैमियो जबर्दस्त होगा।

Tags: bollywood news entertainment news Entertainment News Hindi Javed Akhtar Javed Akhtar Interview Javed Akhtar News Javed Akhtar Statement Salim Khan salman khan Tiger 3
Previous post
Next post

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Whatsapp Instagram Facebook Twitter Youtube Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.