Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनबॉलीवुडJanhvi Kapoor : जाह्नवी कपूर कपूर की हुई 'द लिटिल मरमेड' में...

Janhvi Kapoor : जाह्नवी कपूर कपूर की हुई ‘द लिटिल मरमेड’ में एंट्री, जलपरी लुक में आई नजर

The Little Mermaid : बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर कपूर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री ने अपने बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों दिलों में जगह बनाई है। इसी के साथ वह सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती है। इसके अलवा फिल्मों में वह हर एक किरदार को करना पसंद करती है। हालांकि, इस बार उनके एक नए लुक ने लोगों का फिर दिल जीत लिया है। शुक्रवार को जाह्नवी कपूर कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कहानी सुनाते-सुनाते अचानक से मर्मेड बन जाती हैं। वीडियो में वो इतनी सुंदर लग रही है, कि लोग उन्हें सच की जलपरी समझ रहे हैं।

वीडियो में ‘द लिटिल मरमेड’ का दिखा जादू

दरअसल, अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द लिटिल मरमेड’ (The Little Mermaid) के नए प्रमोशनल एसेट के लिए जाह्नवी जलपरी बनी हैं। बीते दिनों, एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह राजकुमारी एरियल की जादुई दुनिया में कदम रखती है और दो नन्ही बच्चियों के कहने पर ‘मछली जल की रानी है…’ की कहानी सुनाती हैं। कविता सुनाते-सुनाते वह अचानक से मरमेड बन जाती हैं। इसी के साथ वीडियो में ये भी बताया गया है कि ये फिल्म बड़े पर्दे पर 26 मई 2023 को दस्तक देगी।

आपको बता दें कि मरमेड के लुक में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके कायल हो गए है। जहां एक यूजर ने लिखा, “जाह्नवी की वॉइस में इसका डब, जलपरी के रूप में आप बहुत मैजिकल लग रही हैं।” वहीं, एक अन्य ने तो एक्ट्रेस को ‘द बेस्ट मरमेड’ का खिताब ही दे दिया। इसके अलावा एक ओर ने लिखा- “अति उत्तम।” एक और फैन ने कहा, “काश वह भी आने वाले समय में इस तरह का रोल कर पाएं।’ गौरतलब है कि लोगों को जाह्नवी का मरमेड लुक बहुत पसंद आ रहा हैं।

Janhvi Kapoor - India TV Hindi

https://www.instagram.com/reel/CsabGcXq7ej/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

कई बड़े सेलेब्स आएंगे नजर 

आपको बता दें कि फिल्म ‘द लिटिल मरमेड’ रॉब मार्शल द्वारा निर्देशित है, जिसमें एरियल के रूप में एक्ट्रेस हाले बेली है। इसके अलावा इसमें जाह्नवी के अलावा कई बड़े स्टार्स भी है। जैसे कि- उर्सुला के रूप में मेलिसा मैक्कार्थी, किंग ट्राइटन के रूप में जेवियर बार्डेम, सेबस्टियन के रूप में डेवेड डिग्स, प्रिंस एरिक के रूप में जोना हाउर-किंग, स्कूटल के रूप में अक्वाफिना, फ्लाउंडर के रूप में जैकब ट्रेमब्ले, नोमा डूमेजवेनी और जूड अकुवुदिके।

यह भी पढ़ें- Janhvi Kapoor: करोड़ों की मालकिन हैं जाह्नवी कपूर, एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर जानें उनका नेटवर्थ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular