South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. अपराध
  3. Rajasthan Rape case : ताऊ ने शादी समारोह में 4 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म
 Rajasthan Rape case : ताऊ ने शादी समारोह में 4 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म
अपराध राजस्थान

Rajasthan Rape case : ताऊ ने शादी समारोह में 4 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

by News Desk May 20, 2023

Tonk Rape: राजस्थान के टोंक जिले के निवाई थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां चार साल की बच्ची के साथ उसके ही ताऊ ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद घायल बच्ची को इलाज के लिए निवाई सीएचसी भेजा गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल टोंक रेफर कर दिया। फिलहाल पीड़िता की हालत ठीक बताई जा रही है। घटना की सूचना पर हड़कंप मच गया। अपराधी को पुलिस ने पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े: Rajasthan News : कलयुगी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को लगाया ठिकाने, माउंट आबू की पहाड़ियों से फेंका शव…

इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक भवानी सिंह राठौड़ ने बताया कि उन्हें 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की जानकारी मिली थी। पुलिस जाब्ते के साथ फौरन अस्पताल पहुंची जहां बच्ची का इलाज चल रहा था। घटना की जांच पड़ताल के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अपराधी ताऊ को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची शादी समारोह में आई थी जहां उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया।

शादी में बड़े पापा की नियत हुई खराब

एएसपी भवानी सिंह राठौड़ के मुताबिक पीड़िता अपने ही परिवार की शादी में परिजनों के साथ निवाई आई थी। शादी निवाई के एक गार्डन में हुई। इस बीच आरोपी ने मौका पाकर शुक्रवार को बच्ची को घटना स्थल से उसके गृहनगर पहुंचाया। जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने बच्ची की तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। पीड़िता की बड़ी बहन ने तब खुलासा किया कि बड़े पापा उसे अपने साथ ले गए थे।

घर के बाहर बच्ची को छोड़कर आरोपी फरार

इसके बाद परिजनों ने लड़की के चाचा को फोन किया, लेकिन फोन का कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद परिजन अपने गांव लौट गए। आखिरकार आरोपी लड़की को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने अनुरोध किया है कि पीड़िता का मेडिकल बोर्ड द्वारा मूल्यांकन किया जाए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के बाद अब पूरा मामला सामने आ जाएगा। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दिए हुए है।

Share This:

Tags: 4yr girl rape in tonk rajasthan crime news hindi news rajasthan crime rajasthan rape case rape in tonk tonk crime news tonk rape Tonk Rape Incident
Previous post
Next post

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.