BBC के दफ्तर पर IT रेड का तीसरा दिन, 2012 से लेकर अब तक के खाते खंगाल रही है IT टीम

0
262
BBC IT RAID

14 फरवरी को बीबीसी के दिल्ली और मुंबई में स्थित दफ्तरों में आयकर विभाग की रेड अभी भी जारी है। IT विभाग की रेड का आज तीसरा दिन है। अधिकारियों द्वारा दफ्तर में कागजातों की तफ़सील की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, BBC के कर्मचारियों को अगले नोटिस तक वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहा गया है।

BBC IT RAID in mumbai and delhi offices

रेड का तीसरा दिन

14 फरवरी को गुजरात दंगों पर डॉक्युमेंट्री को लेकर चर्चा में आए मीडिया संस्थान BBC के कार्यालयों पर आयकर विभाग (इनकम टैक्स) के छापे पड़े। आज गुरुवार को रेड का तीसरा दिन है। मुंबई में सांताक्रूज स्थित दफ्तर पर छापा मारा गया और दिल्ली में बीबीसी के ब्यूरो ऑफिस पर भी आयकर विभाग की रेड हुई है। सूत्रों के मुताबिक मौके पर मौजूद IT के अधिकारी अकाउंट्स की जांच कर रहे हैं। वहीं IT अधिकारियों ने बीबीसी के साथ एक दस्तावेज को भी शेयर किया है। इस दस्तावेज में आयकर विभाग को तीन दिन तक सर्चिंग करने की अनुमति है। आयकर विभाग (IT) ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC) के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर 2012 से लेकर अब तक के खाते खंगाल रही है। हालांकि आईटी की टीम बीबीसी के ब्रॉडकास्ट ऑपरेशन में दखल नहीं दे रही है। बीबीसी ने कर्मचारियों से आयकर विभाग को मदद करने की अपील की है।

BBC IT RAID in mumbai and delhi offices

तीन रातों से घर नहीं गए है कर्मचारी

बीबीसी के वित्त और संपादकीय विभाग मिलाकर लगभग 10 वरिष्ठ कर्मचारियों को दो रातों से घर नहीं जाने दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ और कर्मचारियों के फोन क्लोन किए गए हैं। मंगलवार और बुधवार के बाद गुरुवार को भी आयकर विभाग बीबीसी की एकाउंट्स डिटेल्स चेक कर रही है। सूत्रों के मुताबिक बीबीसी के अकाउंट्स और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को एग्जामिन और एनालिसिस करने में वक्त लग रहा है।