Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनBigg Boss 17: अभिषेक कुमार के दोस्त मे खोली ईशा मालविया की...

Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार के दोस्त मे खोली ईशा मालविया की पोल, ईशा ने किया था अभिषेक को चीट!

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। आए दिन शो में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वहीं शो में सबसे ज्यादा चर्चे अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय के हो रहें हैं। बीबी हाउस में आने से 1 साल पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

ईशा ने हमेशा कहा है कि अभिषेक के एग्रेशन की वजह से उन्होंने उनसे ब्रेकअप किया था। लेकिन अब इसमें एक नया खुलासा हुआ है। दरअसल अभिषेक और ईशा के ब्रेकअप की वजह का खुलासा खुद अभिषेक के दोस्त माधव शर्मा ने किया है। माधव ने हाल ही में बताया है कि ईशा मालवीय ने अभिषेक कुमार को प्यार में धोखा दिया था। इसके साथ ही उन्होंने ईशा को झूठी तक बताया है।

yjjyuyjrhtht

ईशा ने उठाया था अभिषेक पर हाथ

आपको बता दें कि अभिषेक के दोस्त माधव ने हाल ही में एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान बताया कि- “ईशा ने अभिषेक पर चीट किया था उसने ही पहले अभिषेक पर हाथ भी उठाया था और उसे थप्पड़ मारा था। जिस वक्त ईशा अभिषेक के साथ रिलेशनशिप में थी उस दौरान ही वो समर्थ से मिली थी। उसने हमेशा समर्थ को अपना बेस्ट फ्रेंड बताया लेकिन ऐसा नहीं था।

अभिषेक को ईशा की कुछ आदतें पसंद नहीं थी और वो इसी वजह से अग्रेसिव होता था। ईशा और अभिषेक के ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए माधव ने कहा कि- “ईशा ने ब्रेकअप करते हुए कहा था कि अभिषेक बहुत अग्रेसिव है और वो उसकी बात नहीं सुनता है। लेकिन हमने जब अभिषेक से बात की तो उसने बताया, ईशा दूसरों लोगों से बाते करती थी और उससे ये सब छिपाती भी थी।

jygjyjyjy

ईशा ने किया था अभिषेक पर चीट

गौरतलब है कि माधव ने कहा कि ईशा ने अभिषेक को चीट किया है। क्योंकि कैसे कोई लड़की 1 महीने में मूव ऑन कर सकती है। उसने इतनी जल्दी मूव ऑन इसलिए ही कर लिया क्योंकि वो समर्थ के साथ थी। उसने समर्थ को हमेशा अपना बेस्ट फ्रेंड कहा है लेकिन ऐसा कुछ नहीं था।  इतना ही नहीं माधव ने ईशा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ईशा अभिषेक की इमेज खराब करना चाहती हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular