Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनIrfan Khan : दिवंगत एक्टर के बेटे ने पिता के बारे में...

Irfan Khan : दिवंगत एक्टर के बेटे ने पिता के बारे में किए कई खुलासे

Irfan Khan : मशहरू एक्टर इरफान खान अब हमारे बीच नहीं है| उनके फैंस या उनकी फिल्मों के पसंद करने वालों को कभी ऐसा अहसास नहीं होता कि इरफान अब इस दुनिया में नहीं है| इरफान अपनी फिल्में के जरिये लोगों के दिलों में बसते हैं|

इरफान खान एक बेहतरीन एक्टर थे उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत रखा था और न ही वो सिर्फ एक अच्छे एक्टर थे बल्की एक अचे इंसान भी थे | आज भी भी उनके फैंस उन्हें याद करते है| इरफ़ान ने बॉलीवुड में एक खास जगह बनाई थी |

अपने पिता के बारे में बाबिल ने की बात

हाल ही में, इरफ़ान खान के बेटे बाबिल खान ने एक इंटरव्यू में बताया की क्यों वो अपने पिता पे नाराज हुआ करते थे| उन्होंने बताया की मुझे ऐसा लगता था की फेम उनके पिता को अपनी तरफ खिंच रहा है| जो उन्हें अपने पिता से दूर कर रहा है|

वो कहते है की मुझे हमेशा ये महसूस हुआ है की उनके पिता के बिजी शेड्यूल के चलते वो वक़्त नहीं निकाल पाते थे लेकिन वो जब भी मेरे पास रहते थे तो मुझे बहुत प्यार करते | बाबिल कहते है की वो हमेशा ही दुसरो को खुश रखने की कोशिश करते थे जिसकी वजह से उनके अंदर और भी ज्यादा इंसिक्यूरिटी बढ़ जाती थी |

पिता के निधन के बाद बाबिल बहुत बार पिता को याद करते नजर आए है| आज भी जब वो इरफ़ान की बात करते है तो बेहद इमोशनल हो जाते है | बाबिल अपने पिता की तरह ही एक नेक इंसान है| उनके सॉफ्ट नेचर के चलते लोग उनको बेहद पसंद करते है| उनका मानना है कि लोगो के दिलो में अपनी जगह बनाना ही समाज में आगे बढ़ने का जरिया है |

बाबिल पेशे से एक्टर है| कला और द रेलवे मैन जैसी मूवीज में उन्होंने काम किया है| खैर, पिता जितना नाम कमाने के लिए उन्हें अभी बहुत मेहनत की जरुरत है जिसके लिए वो पूरी कोशिश कर रहे है| आपको बता दे कि बहुत जल्द वो महानायक अमिताभ बच्चन के साथ सुजित सिरकार की फिल्म द उमेश क्रोनिकल्स में नजर आएंगे|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular