IPL 2025, Rishabh Pant: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जाएंट्स का कप्तान बनाया गया है। सोमवार को टीम के मालिक संजीव गोयंका ने इसका एलान किया। मालूम हो कि लखनऊ ने पंत को 27 करोड़ रुपये की सबसे ऊंची कीमत पर खरीदा और पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ में खरीदा था। गौरतलब है कि पंत ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2016 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ की थी और तब से ही इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे।
संजीव गोयनका ने की कप्तान की घोषणा
लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने प्रेस क्रॉन्फ्रेंस कर ऋषभ पंत को कप्तानी देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वो जैसे इस टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। ठीक उसी तरह वो इस टूर्नामेंट के इतिहास सबसे सफल कप्तान भी बनेंगे। संजीव गोयनका ने पंत को ऑक्शन में 27 करोड़ की बोली लगाकर टीम में शामिल किया था।
उसके बाद उन्होंने कहा कि लोग अभी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा को कहते हैं। आप अगर 10-12 साल बाद देखेंगे तो इसमें धोनी, रोहित के साथ पंत का नाम जरूर रहेगा। आप इस बात को नोट कर लीजिए। पंत का कप्तानी में रिकॉर्ड भी अभी तक अच्छा रहा है।
खिताब जीतने में असफल रहे हैं पंत
बता दें कि पंत के लखनऊ में आने के बाद से ही ये तय माना जा रहा था कि फ्रेंचाइजी उन्हें ही अपना नया कप्तान बनाएगी और रविवार 20 जनवरी को इस पर मुहर भी लग गई। ऋषभ पंत इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते रहे हैं। लेकिन एक भी बार खिताब जीतने की बात तो दूर की है, वे अपनी टीम को फाइनल तक में ले जाने में कामयाब नहीं हो पाए।
ये भी पढ़ें: Rishabh Pant: अपने बर्थडे पर पंत ने कही दिल की बात, फैंस को किया मोटिवेट