Sunday, September 8, 2024
MGU Meghalaya
HomeखेलIPL 2024 Auction : कल होगा आईपीएल का मिनी ऑक्शन, लाइव देखें...

IPL 2024 Auction : कल होगा आईपीएल का मिनी ऑक्शन, लाइव देखें यहां

IPL 2024 Auction : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के लिए मिनी ऑक्शन कल यानी 19 दिसंबर के दिन होगा। जिसमें 333 खिलाड़ियों के नाम पर बोली लगेगी। IPL में कुल मिलाकर 10 फ्रेंचाइजी क्रिकेट टीम हैं जो अलग-अलग खिलाड़ियों पर बोलियां लगायेंगी। गौरतलब है कि इस बार का आईपीएल ऑक्शन प्रोग्राम दुबई में आयोजित किया जा रहा है। आईपीएल 2024 ऑक्शन का आयोजन दुबई के कोका कोला एरिना में होगा। ये ऑक्शन स्थानीय समयानुसार 11:30 बजे, और भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा।

IPL 2024 Auction लाइव देखें यहां

आईपीएल 2024 ऑक्शन का टीवी पर लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं, फैंस ऑक्शन को मोबाइल फोन पर फ्री में भी देख सकते हैं। आईपीएल 2024 ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल पर जियो सिनेमा एप्प पर फ्री में देख सकते हैं।  बता दें कि हर ऑक्शन की तरह ही आईपीएल के भी कुछ नियम हैं, जिनके अनुसार टीमें सीमित रकम और खिलाड़ियों का ही चयन कर सकती हैं। बता दें कि इस समय सबसे ज्यादा पैसे गुजरात टाइंटस (38.15 करोड़) की टीम के पर्स में है तो वहीं सबसे कम पैसे लखनऊ सुपर जायंट्स (13.15 करोड़) की टीम के पास है।

किस टीम के पर्स में कितने पैसे

मुंबई इंडियंस (MI)-17.75 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)- 31.4 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स (DC)-28.95 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)- 23.25 करोड़
पंजाब किंग्स (PBKS)- 29.1 करोड़
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)-13.15 करोड़
गुजरात टाइटंस (GT)- 38.15 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)- 34 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)- 32.7 करोड़
राजस्थान रॉयल्स (RR)- 14.5 करोड़

23 खिलाड़ी जिनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये

इस ऑक्शन में कुल 23 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये है। वहीं 13 खिलाड़ियों का बेस प्राइज डेढ़ करोड़ रुपये रखा गया है। इन सभी खिलाड़ियों पर कई टीमों की नजरें बनी होगी। इस नीलामी में 333 खिलाड़ियों की बोली लगने वाली है। लेकिन इनमें से सिर्फ 77 खिलाड़ी ऐसे होंगे जिनको टीमों द्वारा खरीदा जाएगा।

IPL 2024 : आईपीएल को लेकर मैक्सवेल ने दिया बड़ा बयान, कहा – ‘जब तक वह चल सकते हैं, आईपीएल खेलते रहेंगे’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular