IPL 2023: सिराज ने जूनियर खिलाड़ी को पहले लगाई फटकार, फिर बाद में जोड़े हाथ, जानें क्या था मामला ?

0
388
MD Siraj

आईपीएल के 16वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अभी तक अच्छा किया है। पिछले तीन सीजन की तरह इस बार भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। रविवार को इस टीम ने राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक मुकाबले में पराजित किया। इस मैच में मोहम्मद सीरीज ने काफी सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने शानदार गेंदबाजी तो की लेकिन मैच के दौरान मोहम्मद सिराज अपना आपा खो बैठे। एक मौका देखा गया जहां वो अपने साथी खिलाड़ी को गाली देते नजर आ रहे हैं। हालांकि जब मैच खत्म हुआ, टीम जीती तो सिराज ने कैमरे पर अपने साथी से माफी मांगी।

IPL 2023: WATCH – “Bade bade matchon mai…” Mahipal Lomror reacts as Siraj apologises to him for rude behaviour

सिराज ने पहले गाली दी, फिर मांगी माफ़ी

राजस्थान की पारी के दौरान 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर ध्रुव जुरेल ने सामने की तरफ शॉट खेला और रिस्क लेकर दो रन भागने का प्रयास किया। महिपाल लोमरोर ने नॉन स्ट्राइकर छोर पर थ्रो फेंका लेकिन सिराज गेंद को से पकड़ नहीं पाए और फिर गेंद बेल्स गिरने से पहले उनके हाथ से छिटक गई। इस पर वह काफी भड़क गए और लोमरोर को गुस्से में कुछ कहते नजर आये।

मैच के बाद आरसीबी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सिराज को लोमरोर से माफी मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं। सिराज ने कहा, ”आई एम सॉरी महिपाल। मैं पहले भी दो बार माफी मांग चुका हूं। मैं मैदान के बाहर आक्रामकता को साथ लेकर नहीं चलता। मैच के बाद सब कुछ शांत हो गया है।” इसके जवाब में महिपाल लोमरोर ने कहा, ”ठीक है सिराज भाई। बड़े-बड़े मैचों में छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं।”

मैच में क्या हुआ था ?

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल के क्रमशः 62 और 77 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 189 रन बनाए। जवाब में देवदत्त पडिक्कल की 52 रन की शानदार पारी के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की टीम छह ओवर में 182 रन ही बना सकी।