जनसंख्या के मामले में पहले स्थान पर पंहुचा भारत, WPR की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

0
328
India & China Population News
India & China Population News

India & China Population News : दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में चीन और भारत का नाम सबसे पहले आता है। विश्व में चीन की जनसंख्या को सबसे ज्यादा माना जाता है, जिसके बाद भारत का नाम आता हैं। भारत के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनेशिया और फिर पाकिस्तान का नाम है। लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि भारत (India’s population rise) ने अब चीन को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर जगह बना ली हैं।

आबादी में पांच मिलियन की आई कमी

Image resized11 3

वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू (WPR) की रिपोर्ट के मुताबिक, जनसंख्या के मामले में भारत ने दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश चीन को पीछे छोड़ दिया है। डब्ल्यूपीआर की रिपोर्ट की अनुसार, साल 2022 के अंत तक भारत की जनसंख्या 1.417 बिलियन थी। जबकि चीन (China’s population falls) की जनसंख्या 1.412 बिलियन थी, जो भारत की जनसंख्या से पांच मिलियन कम है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि वर्ष 2050 तक भारत की जनसंख्या में फिर से वृद्धि आएगी। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, रिसर्च प्लेटफॉर्म मैक्रोट्रेंड्स में भारत (India’s population rise) की आबादी 1.428 अरब है।

जानिए जनसंख्या में क्यों आई गिरावट

Image resized12 4

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो की रिपोर्ट की मुताबिक, वर्ष 2022 में चीन की जनसंख्या में लगभग 8,50,000 की कमी आई है। चीन की जनसंख्या में कमी का मुख्य कारण, साल 1980 में लागू की गई एक बच्चा नीति को बताया जा रहा हैं। इसी वजह से चीन (China’s population falls) में युवाओं की संख्या कम हो रही है और बुजुर्गों की संख्या में इजाफा आ रहा है। हालांकि वर्ष 2021 में इस नीति को वापस ले लिए गया था। लेकिन दशकों तक नीति का पालन करने की वजह से चीन की जनसंख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2022 से 2050 के बीच भारत, कांगो, पाकिस्तान, मिस्र, नाइजीरिया, फिलीपींस, तंजानिया और इथियोपिया की ही केवल वैश्विक आबादी में आधे से ज्यादा बढ़ोतरी होगी।