Saturday, July 27, 2024
HomeखेलIND vs SA 1st ODI : पहले मैच में साउथ अफ्रीका को...

IND vs SA 1st ODI : पहले मैच में साउथ अफ्रीका को मिली करारी हार, भारत ने 8 विकेट से हराया

IND vs SA 1st ODI : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच रविवार (17 दिसंबर) को जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने बुरी तरह से साउथ अफ्रीका को हरा दिया। टीम इंडिया ने 8 विकेट से ये मुकाबले अपने की। अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने अफ्रीकी बल्लेबाजों को शुरू से परेशान किया और 27.3 ओवर में ही साउथ अफ्रीका की टीम 116 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में साई सुदर्शन और श्रेयस की फिफ्टी के दम पर भारत ने 16.4 ओवर में मैच जीत लिया।

IND vs SA 1st ODI : Highlights

पहले बल्लेबाजी करते हुए SA की टीम

जोहानिसबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम 116 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए एंडिले फेहलुकवायो ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। इसके अलावा टोनी डी जोरजी ने 22 गेंदों में 28 रन की पारी खेली। कप्तान एडेन मार्कराम पुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। मार्करम 21 गेंदों में 12 रन बनाकर लौट गए। इसके अलावा कोई अन्य खिलाड़ी टीम के लिए कोई कमान नहीं कर सका। अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने बॉलिंग में कमाल दिखाया। अर्शदीप ने 5 विकेट लिए वहीं, आवेश खान ने 4 विकेट झटके। कुलदीप यादव को भी एक सफलता हाथ लगी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम

जवाब में टीम इंडिया ने 16.4 ओवर में 117 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। भारत के लिए डेब्यू करने वाले साई सुदर्शन ने नाबाद 55 रन बनाए। उन्होंने 43 गेंद की पारी में नौ चौके लगाए। श्रेयस अय्यर ने 45 गेंद पर 52 रन बनाए। उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया। भारत को दक्षिण अफ्रीका में पांच साल बाद किसी वनडे में जीत मिली है। टीम इंडिया पिछली बार 2018 में सेंचुरियन के मैदान पर जीती थी।

ये भी पढ़ें : IND vs SA : मोहम्मद शमी और दीपक चाहर आगामी मैचों से बाहर, बीसीसीआई ने दी जानकारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular