हैदराबाद: पत्नी के छोटे से मजाक पर पति ने कुल्हाड़ी से काटा, नवजात की भी ली जान

0
336
hydrabad crime: mother son double murder

हैदराबाद में एक कलयुगी पति ने अपनी पत्नी को एक छोटे से मजाक के कारण कुल्हाड़ी से काट डाला। इतना ही नहीं आरोपी ने अपने 43 दिन के नवजात बेटे को पानी में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला के साथ पहले मार पीटकर फिर उसको कुल्हाड़ी से काटकर मौत की नींद सुला दिया। आरोपी धनराज पर अपनी ही पत्नी को कुल्हाड़ी से काटने और अपने नवजात बेटे को डुबोकर मारने के अपराध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस वारदात को गुरुवार दोपहर 1.30 बजे अंजाम दिया गया जब पत्नी ने मजाक में अपने पति को यह कह दिया कि यह बेटा तुम्हारा नहीं है। पुलिस ने मां बेटे को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस दबिश दिए हुए है।

डबल मर्डर से दहला हैदराबाद

मां बेटे के डबल मर्डर का मामला हैदराबाद के अब्दुल्लापुरमेट से सामने आया है। यहां एक पति – पत्नी के छोटे से विवाद ने दो लोगों की जान ले ली। दरअसल, पत्नी लावण्या का अपने पति धनराज से कुछ दिनो से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसी क्रम में आरोपी पति ने अपनी पत्नी के साथ काफी मारपीट भी कि। बात इतनी बढ़ गई थी की पड़ोसियों को महिला की मदद करने के लिए सामने आना पड़ा।

बड़ी बेटी ने बताया पूरा मामला

मृतक महिला की बड़ी बेटी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, घटना के दिन उसके पिता बुरी तरह से उसकी मां से लड़ रहे थे, तभी गुस्से में लाल आरोपी पिता ने बियर की एक बोतल उठाई और उसकी मां को दे मारी जिससे पीड़िता घायल हो गई। बेटी ने आगे बताया कि, बोतल से हमला करने के बाद मेरे पिता कुल्हाड़ी लेकर आए और मेरी मां की हत्या कर दी। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद बच्ची के पिता ने उसके छोटे भाई को पानी में डुबोकर मार दिया। ये सब देख रही नाबालिग ने फौरन गांव के पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि, घटनास्थल पर महिला का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था वही पानी की बाल्टी में नवजात के शव डुबा हुआ मिला है। पुलिस ने दोनो के शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

‘ये नवजात तुम्हारा पुत्र नहीं है’ मजाक पड़ा भारी

पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। महिला के मायके वालों ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पर मुकदमा दर्ज करवाया है। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला की हाल ही में डिलीवरी हुई थी जिस कारण वह अपने मायके में रह रही थी लेकिन धनराज बार-बार मृतका को घर लौटने को कह रहा था। इसी बात पर नाराज महिला ने अपने पति को कह दिया कि यह नवजात उसका पुत्र नहीं है। बता दे कि पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्यवाई कर रही है।