Xiaomi 13 Pro पर मिल रही है भारी छूट, 10,000 रुपये तक के डिस्काउंट का उठा सकते हैं फायदा

0
302
Xiaomi 13 Pro

शाओमी ने हाल ही में Xiaomi 13 सीरीज के प्रीमियम मॉडल Xiaomi 13 Pro को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को पिछले साल दिसंबर में Xiaomi 13 के साथ चीन में पेश किया गया था। स्मार्टफोन को Amazon, Mi.com, Mi Home, रिटेल पार्टनर्स और Mi Studios सहित विभिन्न प्लेटफार्मों से खरीदा जा सकता है। वहीं, आज कंपनी अपने ग्राहकों के लिए Xiaomi 13 Pro पर Early Access Sale पेश कर रही है। इस सेल में कंपनी अपने प्रीमियम मॉडल पर शानदार डील ऑफर कर रही है।

सेल में कितना सस्ता मिल रहा है डिवाइस

बता दें कि Xiaomi 13 Pro की कीमत 2GB + 256GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ 79,999 रुपये है। अब कंपनी इंस्टैंट डिस्काउंट का फायदा दे रही है। अगर ग्राहक ICICI Bank card से फोन की खरीदारी करते हैं तो डिवाइस पर 10,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। साथ ही कंपनी ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में फोन को 8000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। पुराना फोन Xiaomi या Redmi का होने पर यही डिस्काउंट 12,000 रुपये का दिया जा रहा है।

Xiaomi 13 and 13 Pro

Xiaomi 13 Pro के संभावित फीचर्स और कीमत

भारत में Xiaomi 13 Pro वेरिएंट 6.73-इंच 2K OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। डिस्प्ले 240Hz तक के टच सैंपलिंग को हैंडल कर सकता है और इसकी रिफ्रेश रेट 120Hz होगी।

प्रोसेसर की बात करें तो इस हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दिया जाएगा और ये MIUI 14 पर चलता है जो Android 13 पर बेस्ड है। Xiaomi 13 Pro फोन 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

Xiaomi 13 and 13 Pro

शाओमी का ये फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। कैमरा सिस्टम में 50-मेगापिक्सल का 1-इंच Sony IMX989 प्राइमरी सेंसर, 50-मेगापिक्सल का फ्लोटिंग टेलीफोटो सेंसर और 50-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मौजूद है।

फोन को पावर देने के लिए इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 120W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 4,820mAh की बैटरी दी गई है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.3 और NFC को सपोर्ट मिलता है।