Sunday, September 22, 2024
MGU Meghalaya
Homeटेक्नोलॉजीपॉवरफुल फीचर्स के साथ HP का नया लैपटॉप भारत में लॉन्च,  कंटेंट...

पॉवरफुल फीचर्स के साथ HP का नया लैपटॉप भारत में लॉन्च,  कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेहतरीन मौका

अमरेकी कंपनी HP ने अपने पॉवरफुल लैपटॉप भारत के मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंटेंट राइटर्स के मद्देनजर कंपनी ने इस शानदार लैपटॉप को मार्केट में उतारा है। इस लैपटॉप का नाम HP Envy x360 15 सीरीज है। इसमें तगड़े प्रोसेसर के साथ शानदार लुक दी गई है।इस लैपटॉप में आपको 15.6-इंच का OLED टच डिस्प्ले मिल जाएगा। ज्यादा परफॉर्मेंस और ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस को सपोर्ट करने के लिए, नया HP Envy x360 15 पोर्टफोलियो 12th जनरेशन के Intel Core EVO i7 प्रोसेसर के साथ आता है। वहीं इसमें आपको Intel Iris Xe ग्राफिक्स भी मिलता है। आइये डिटेल्स में इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं…Hp Envy X360 15 (2023):इस लैपटॉप में है 1tb स्टोरेज और टच डिस्प्ले, 10 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स - Hp Envy X360 15 Laptops Launched In India With Oled

HP Envy x360 15 – कीमत

HP के इस लैपटॉप में अलग-अलग स्टोरेज के साथ रैम ऑप्शन भी मिलता है। इसके बेस वेरिएंट जो HP Envy x360 15 12th Gen i5 प्रोसेसर /8 जीबी रैम /512 स्टोरेज /Full HD डिस्प्ले/ 250 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, उसकी कीमत 82,999 रुपये है।

HP Envy x360 15 – फीचर्स

डिस्प्ले: HP के लेटेस्ट लैपटॉप में 15.6 इंच का OLED आईसेफ-सर्टिफाइड टच डिस्प्ले मिलता है। यह एक मैग्नेटिक कनेक्शन के साथ आता है, जो एचपी एमपीपी 2.0 टिल्ट पेन के साथ आता है जो बेहतर लेटेंसी और सेंसिटिविटी प्रदान करेगा।

बैटरी: Intel वाई-फाई 6E (2×2) और ब्लूटूथ 5.2 कॉम्बो के साथ इसमें फास्ट कनेक्टिविटी, HP फ़ास्ट चार्ज के साथ लंबी बैटरी लाइफ दी गई है। जो आपको लगभग 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है।

HP Envy x360 15 (2022) Price (23 Jan 2023) Specification & Reviews । HP Laptops

प्रोसेसर: HP Envy x360 15 सीरीज के एक लैपटाप में 12 वीं पीढ़ी का Intel Core EVO i7 प्रोसेसर भी लगाया गया है। बेहतरीन ग्राफिक्स के लिए एचपी ने इसमें Intel Iris Xe ग्राफिक्स कार्ड लगाया है। Hp के यह सभी लैपटॉप Windows 11 के साथ आए हैं।

कैमरा: HP के इस लैपटॉप में 5 एमपी आईआर कैमरा मिलता है।

अन्य फीचर्स: इस लैपटॉप में आपको फास्ट कम्युनिकेशन के लिए एक इमोजी कीबोर्ड, ऑटो फ्रेम टेक्नोलॉजी और एआई नॉइड में कमी जैसी फैसिलिटी दी गई है।

- Advertisment -
Most Popular