मुंबई में खौफनाक वारदात: हाथ पैर बांधकर फांसी से लटकाया, 12वीं मंजिल पर मिला शव

0
271
mumbai crime: man to murdered

मुंबई में क्राइम रेट का ग्राफ आसमान छूने को तैयार है। यहां हत्याएं होना अब आम सी बात हो गई है। इसी क्रम में मुंबई के कालाचौकी इलाके में एक 19 साल के मजदूर की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मृतक शख्स के हाथ पैर को बांध कर उसको फांसी से लटकाकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान मसूदमिया रमज़ान सरकार के रूप में की गई है। मृतक मुंबई के लालबाग इलाके में रहता था।

मजदूर की दर्दनाक हत्या

मुंबई के कालाचौकी इलाके में एक 19 साल के मसूदमिया रमज़ान सरकार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने मसूदमिया रमज़ान के हाथ पैर बांध कर उसे फांसी से लटका दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक शख्स मजदूरी का काम करता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रमज़ान की हत्या को कालाचौकी पुलिस स्टेशन की ज्यूरिस्डिक्शन में अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को एक बिल्डिंग की 12वीं मंजिल से बरामद किया है। जिस बिल्डिंग में हत्या को अंजाम दिया वह अभी अंडर कंस्ट्रक्शन ही है। बिल्डिंग में 45 मंजिले बनाई गई है मृतक का शव 12 मंजिल से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

फांसी से लटका मिला शव

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मसूदमिया रमज़ान सरकार का शव फांसी से लटका हुआ मिला है। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि मृतक के साथ आरोपियों ने मारपीट की फिर उसके हाथ पैर बांधकर उसका फांसी से लटका दिया। शव को अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग की 12वीं मंजिल से बरामद किया गया।