South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. अपराध
  3. Haryana Crime News | डॉक्टर की लापरवाही ने ले ली गर्भवती महिला की जान
 Haryana Crime News | डॉक्टर की लापरवाही ने ले ली गर्भवती महिला की जान
अपराध हरियाणा

Haryana Crime News | डॉक्टर की लापरवाही ने ले ली गर्भवती महिला की जान

by Khushi Mishra January 11, 2023

Haryana Crime News : हरियाणा के रेवाड़ी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां भगवान के दूसरे रूप यानी डॉक्टर की लापरवाही के कारण एक गर्भवती महिला दर्द से छटपटाते हुए मर गई। घटना रेवाड़ी के निजी अस्पताल की है। दरअसल, यहां आज एक गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान मौत का कारण डॉक्टरों की कथित लापरवाही बताई जा रही है। महिला की मौत के बाद अस्पताल में परिजनों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद एक-एक करके डॉक्टर ने भी अस्पताल पहुंचना शुरू कर दिया। मृतक महिला की पहचान प्रसूता के नाम से की गई है।

दरअसल, गुरुग्राम के मानेसर के रहने वाले राहुल की 21 वर्षीय पत्नी कविता की पहली डिलीवरी होनी थी, जिसे बीती रात रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी चौक स्थित सावित्री देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां नॉर्मल डिलीवरी होने के बाद कविता ने एक बेटे को जन्म दिया। वहीं डिलीवरी के बाद प्रसूता दर्द से तड़पती रही, परिजनों ने कई बार डॉक्टर को फोन कर बुलाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टर का पहुंचना तो दूर स्टाफ ने इस ओर ध्यान तक देना जरूरी नहीं समझा। जिसके बाद महिला की बिगड़ती स्थिति को देखकर उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। प्रसूता ने तब तक दम तोड़ दिया था। परिजनों का इसपर गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।

हैरानी की बात तो ये है कि मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन के द्वारा कोई बयान नहीं दिया गया है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कुछ कार्रवाई अमल में लाती है।

Share This:

Tags: Crime crime news doctor"s careness kills pregrent woman haryana crime haryana news haryna crime news pregnant woman die pregrent woman die in haryana woman die due to doctor
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.