Sunday, September 8, 2024
MGU Meghalaya
HomeIPLHarbhajan Singh ने बताया Mumbai Indians का क्यों हुआ बंटाधार?

Harbhajan Singh ने बताया Mumbai Indians का क्यों हुआ बंटाधार?

Harbhajan Singh: टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2024 में प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए बड़ा खुलासा किया। उन्‍होंने कहा टीम प्रबंधन का हार्दिक पांड्या को कप्‍तान बनाने का फैसला उलटा पड़ गया। गौरतलब है कि आईपीएल 2024 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्‍तान बना दिया था। रोहित शर्मा ने अपनी कप्‍तानी में मुंबई को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाया और उनको अचानक कप्‍तानी से हटाने का फैसला फैंस को रास नहीं आया।

बातचीत करते हुए Harbhajan Singh ने किया खुलासा

हरभजन सिंह ने एक चैनल से बातचीत करते हुए कहा, ”मैंने मुंबई इंडियंस के लिए 10 साल खेला। टीम प्रबंधन शानदार है, लेकिन यह फैसला उन पर उलटा पड़ गया। प्रबंधन ने हार्दिक पांड्या को कप्‍तान बनाकर भविष्‍य के बारे में सोचा, लेकिन यह टीम के साथ सही नहीं बैठ पाया।” इसके अलावा भज्जी ने ये भी कहा कि हरभजन सिंह ने साथ ही कहा कि हार्दिक पांड्या को कप्‍तान बनाने का समय सही नहीं था। इसके लिए टीम प्रबंधन अगले साल तक इंतजार कर सकता था।

उन्‍होंने कहा, ”जब टीम खेल रही थी तो लगा कि कप्‍तान अलग और पूरी टीम अलग खेल रही है। मेरे ख्‍याल से हार्दिक पांड्या को कप्‍तान बनाने का समय सही नहीं था। शायद एक साल बाद यह फैसला लिया जा सकता था।”

इस सीजन में मुंबई इंडियंस का हुआ बंटाधार

बता दें कि हरभजन सिंह मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेल चुके हैं। उन्होनें 10 साल इस फ्रेंचाइजी को दिया है जिसके बाद उन्होनें कई मैचों को जिताया भी है। इस साल की बात करें तो मुंबई इंडियंस के लिए ये साल काफी खराब रहा है। वो प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे अपने लीग मुकाबले को खत्म किया है। हालांकि, कप्तानी को लेकर सवाल जरुर खड़े हुए हैं। हार्दिक पांड्या को लेकर कई बार कंट्रोवर्सी सामने आई है।

ये भी पढ़ें: Harbhajan Singh को मिला राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण, पीएम मोदी को कहा शुक्रिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular