Freddy Teaser 2 Out: फ्रेडी का नया टीजर हुआ आउट, एक्टर के खतरनाक रोल ने जीता फैंस का दिल

0
406
Freddy
Freddy

Freddy Teaser 2 Out: बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) इन दिनों अपनी आगामि फिल्म फ्रेडी (Freddy) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में फिल्म का पहला टीजर और गाना ‘काला जादू’ (Kaala Jaadu) रिलीज किया गया था, जिसे देख फैंस एक्टर के लुक और उनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने शेयर किया टीजर

हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कार्तिक की फिल्म ‘फ्रेडी’ का दूसरा टीजर वीडियो साझा किया है। इस वीडियों में एकटर का प्यार भरे लुक के साथ एक खतरनाक लुक में भी नजर आ रहे हैं। कार्तिक का शादी से शुरू होने वाला टीजर वीडियो अचानक अंत में एक डरावने अनुभव में तबदील हो जाता है। बता दें कि एक्टर की यह फिल्म एक स्स्पेंस थ्रिलर फिल्म होगी।

 

freedy

 

फैंस ने किया जमकर रिएक्ट

एक्टर के इस फिल्म के दूसरे टीजर को देख फैंस फ्रेडी के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के टीजर के कमेंट सेक्शन में यूजर्स के कमेंटस को देखकर फैंस की बेताबी का साफ-साफ पता लग रहा है। जहां एक यूजर ने लिखा, ‘मैं बहुत नाराज हूं की ये फिल्म थिएटर में रिलीज क्यों नहीं हो रही।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘मैं इतना डर क्यों रहा हूं????? ओह गॉड कार्तिक, मैं इस फिल्म को देखन का इंतजार नहीं कर सकता।‘ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कार्तिक आर्यन फ्रेडी के किरदार में इंसेन लग रहे हैं। हर दिन इस फिल्म के लिए मेरी बेताबी बढ़ती ही जा रही है। फ्रेडी क्यूट भी दिख रहे हैं और खतरनाक भी। इंतजार नहीं हो रहा। बहुत एक्साइटेड हु मैं।‘

 

freedy 2

कब होगी रिलीज फिल्म

कार्तिक आर्यन की यह फिल्म 2 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इसके अलावा हाल ही में एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘शहजादा’ (Shahzada) का भी टीजर रिलीज किया गया था। बता दें कि शहजादा साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘अला वेकंठपुरमुलु’ (Ala Vaikunthapurramuloo) का हिंदी रीमेक है।