दिल्ली में बढ़ेगी और ठंड, कई राज्यों में है बारिश का अनुमान

0
404
Weather Report
Weather Report

Weather Report : भारत में अब सर्दी के मौसम ने दस्तक दें दी हैं। कई राज्यों में तापमान शून्य से भी नीचे पहुंच गया है, तो कहीं अभी भी तापमान में गिरवाट देखने को मिलेंगी। कई पर तेज बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

इन जगह होगी हल्की बारिश

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और गुजरात राज्यों के दक्षिणी भागों में बादल छा सकते हैं। गोवा और महाराष्ट्र के सातारा व सिंधुदुर्ग में तेज बारिश होने की आशंका है। इस वक्त कुछ ही जगह पर बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ दक्षिणी शहरों में हल्की वर्षा का अनुमान है। हालांकि मध्य भारत के बाकी हिस्सों में ठंड रहेंगी लेकिन बारिश नहीं होगी।

 

pic

 

महानगरों का ऐसा रहेगा मौसम

दिल्ली में ठंड का मौसम अभी और बढ़ेगा। साथ ही ठंडी हवाएं भी लोगों को परेशान करेंगी। आज का दिल्ली का न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और अधिकतम तापमान 26 डिग्री से ज्यादा ही रहेगा। हालांकि दिन में धूप रहेंगी।

 

delhi winter

चेन्नई में हल्की बारिश होने का अनुमान है। यहां का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि दिन तक तापमान बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मुंबई के ज्यादातर इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। यहां का न्यूनतम तापमान लगभग 21 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया है। कोलकाता में आज पुरे दिन साफ मौसम बना रहेगा। यहां का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक रहेगा।