Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनRajendra Kumar : इस कारण से नूतन संग काम नहीं करते थे...

Rajendra Kumar : इस कारण से नूतन संग काम नहीं करते थे राजेंद्र कुमार, पुलिस की नौकरी छोड़ एक्टिंग की दुनिया में रखा था कदम

Rajendra Kumar : राजेंद्र कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेताओं में से एक हैं। 1960 और 70 के शानदार अभिनेताओं का जब कभी भी जिक्र आता है तो उनमें राजेंद्र कुमार का नाम जरूर शामिल होता हैं। राजेंद्र कुमार ने अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। राजेंद्र कुमार का जन्म 20 जुलाई 1929 को सियालकोट में हुआ था।

अभिनेता ने बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत दिलीप कुमार और नरगिस के साथ साल 1950 में रिलीज हुई फिल्म ‘जोगन’ से की थी। इस फिल्म में राजेंद्र के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। आज भले ही अभिनेता हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी वो अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों में जिंदा है।

trhthhth

‘जुबली कुमार’ के नाम से जाने जाते थे अभिनेता

आपको बता दें कि इंडस्ट्री में राजेंद्र कुमार ‘जुबली कुमार’ के नाम से भी जाना जाता है। अभिनेता ने इस मुकाम तक पहुंचे के लिए काफी संघर्ष के ठोकरें खाने पड़े थे। राजेंद्र का परिवार विभाजन के बाद भारत आ गया था। पिता ने भी कपड़ों का बिजनेस शुरू किया, जो अच्छा चलने लगा था।

इसके बाद राजेंद्र की भी पुलिस में सरकारी नौकरी लग गई थी, लेकिन ट्रेनिंग में जाने से दो दिन पहले वह एक्टर बनने का सपना लिए हुए मुंबई पहुंच गए। मुंबई आने के बाद राजेंद्र को पता लगा कि फिल्मों  की राह इतनी आसान नहीं है। शर्म के मारे उन्होंने घर न जाने का फैसला किया और मुंबई में ही संघर्ष करने लगे थे।

hbjhgygyuuy

इस कारण से नूतन के साथ नहीं करते थे काम

गौरतलब है कि राजेंद्र कुमार की पर्सनल लाइफ की बात करें तो राजेंद्र कुमार नूतन से बेहद प्यार करते थे, लेकिन उनके घर वाले को ये रिश्ता बिल्कुल यबी मंजूर नहीं था। वह इस रिश्ते के टूटने से महीनों तक रोते रहे। रोने की वजह से अभिनेता की आंखों में बीमारी तक हो गई। नतीजा यह हुआ कि दोनों किसी भी बॉलीवुड फिल्म में साथ में काम नहीं करते थे।

हालांकि, बाद में सावन कुमार ने दोनों को अपनी फिल्म में कास्ट किया था। फिल्म ‘साजन बिना सुहागन’ में राजेंद्र ने पिता की भूमिका निभाई थी। वहीं, नूतन ने मां का रोल अदा किया था। ऐसा कहा जाता है कि राजेश खन्ना की एंट्री से राजेंद्र कुमार का लोगों पर जादू कम होने लगा। अभिनेता को पद्मश्री अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।

अपने करियर में उन्होंने 85 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। आज भले अभिनेता हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्मों ने आज भी उन्हें अमर किया हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular