Elvish Yadav: इस कारण से एल्विश यादव ने किया मनीषा रानी को अनफॉलो, बोलें- ‘मुझे बचकानी हरकतें नहीं पसंद’

0
510
Elvish Yadav

Elvish Yadav: बिग बॉस विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। पांच दिन जेल में बिताने के बाद गुरुग्राम की एक अदालत ने एल्शिव को जमानत दे दी। जिसके बाद वह अपने घर पहुंचे और फैंस के साथ अपना अनुभव साझा किया था। इस बीच एक अपडेट ये भी था कि एल्विश यादव और मनीषा रानी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा।

जो दोस्ती बिग बॉस में शुरू हुई थी वो टूटती दिख रही थी। अब एल्विश ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि आखिर उन्होंने मनीषा रानी को क्यों अनफॉलो किया था।

dgrgtdgt

मनीषा रानी को अनफॉलो करने पर एल्शिव ने तोड़ी चुप्पी

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान एल्विश यादव से मनीषा को लेकर सवाल किया गया। एल्विश से पूछा गया कि उन्होंने मनीषा रानी को क्यों अनफॉलो किया था। इस पर एल्विश ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा, मनीषा से मेरी बात नहीं हुई और उसी ने पहले मुझे अनफॉलो किया था, ये मुझे किसी ने बताया, क्योंकि मुझे नहीं पता थी इसकी वजह। मैं इन सब पर इतना ध्यान भी नहीं देता हूं क्योंकि मुझे यह सब काफी बचकानी चीजें लगती हैं और मेरे पास इतना समय नहीं है कि मैं इस चीज को लेकर सोचू।

yhhyhhyhytht

मैक्सटर्न कंट्रोवर्सी को लेकर कही बड़ी बात

गौरतलब है कि जब एल्विश से मैक्सटर्न कंट्रोवर्सी पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा,उसने कुछ बोला, मैंने लड़ाई करी, उसे थोड़ी लग गई, लेकिन अब सब नार्मल हो गया है। ऐसा नहीं कि ये दबाव में किया है दूसरी चीज  यह है कि मुझे तो कभी-कभी लगता है कि मेरे पीछे कोई तो लग रखा है ऐसा किसी और के साथ क्यों नहीं हो रहा। मतलब मुझे ही क्यों टारगेट कर रखा है हर जगह की इसको ही गलत दिखाओ।