हरियाणा में बाप – बेटी की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजीश का बताया जा रहा है मामला

0
399
haryana murder
haryana murder

हरियाणा के रोहतक शहर से चौंका देने वाली डबल मर्डर की घटना सामने आई है। दरअसल, यहां 50 वर्षीय सुरेंद्र और उसकी 13 साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं वारदात में बुजुर्ग महिला बाल-बाल बच गई। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक विवाद के कारण घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

haryana murder
haryana murder

ये हैरान कर देने वाली घटना हरियाणा के रोहतक शहर के बोहर गांव की है। यहां बुधवार यानी आज सुबह छह बजे करीब सुरेंद्र भैंसों को चारा डालने के लिए हमेशा की तरह उठा था। तभी कुछ हमलावरों ने कथित तौर पर उसे गोली मार दी। इसके बाद सुरेंद्र की 13 साल की बेटी निकिता जो वहीं पास में सोई हुई थी उसको भी बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं घर में मौजूद बुजुर्ग महिला इस बीच बाल-बाल बच गई। हमले के फौरन बाद गांव वालों का जमावड़ा सुरेंद्र के घर के बाहर लग गया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा ले लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

पुरानी रंजिश में हुआ डबल मर्डर  

पुलिस के मुताबिक वारदात के पीछे पुरानी रंजिश या पारिवारिक विवाद हो सकता है। क्योंकि सुरेंद्र का पत्नी से काफी समय से तलाक का केस चल रहा है। लेकिन अभी इस बात की कोई स्पष्टता नहीं हुई है। दरअसल, सुरेंद्र परिवार सहित रह रहा था। साथ ही खेती बाड़ी का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि सुबह छह बजे वह उठकर भैंस को चारा डाल रहा था, ताकि थोड़ी देर बाद दूध निकाल सके। इसी बीच किसी ने उसे घर के अंदर घुसकर तीन गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी निकिता कमरे के अंदर बेड पर सो रही थी। उसको भी गोली मार दी गई। घर में मौजूद निकिता की दादी बुजुर्ग है, उसे कम सुनाई देता है। वह कुछ सुन नहीं सकी। गोलियों का शोर सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे। हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। सूचना पाकर अर्बन एस्टेट थाने से पुलिस व एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।