Koffee With Karan 8: खुशी कपूर की फिल्म देख तीन दिन तक रोए पिता बोनी कपूर, एक्ट्रेस ने करण शो में किया खुलासा

0
296
Koffee With Karan 8

Koffee With Karan 8: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपने शो ‘कॉफी विद करण 8’ को लेकर सुर्खियों में छाए हैं। करण के शो में हर हफ्ते सेलेब्स आते हैं जिनके साथ होस्ट ढेर सारी मस्ती करते हैं।इससे पहले के भी सीजनस में करण के शो पर कई सेलेब्स कॉफी पी चुके है और अपनी लाइफ से जुड़े राज खोल चुके हैं।

वहीं शो के नए एपिसोड में जाह्रवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ आईं थीं। शो में जाह्नवी और खुशी ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ कई राज खोले हैं। खुशी ने शो में अपनी डेब्यू फिल्म द आर्चीज से जुड़े राज खोले हैं।

gbfgfgtgrr

बेटी की फिल्म देख तीन दिन तक रोए बोनी कपूर

आपको बता दें कि खुशी कपूर ने हाल ही में बॉलीवुड डेब्यू किया है। उन्होंने जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से एंट्री की है। फिल्म में खुशी के साथ सुहाना खान, अगस्त्य नंदा भी नजर आए हैं। खुशी ने खुलासा किया कि द आर्चीज देखने के बाद बोनी कपूर इमोशनल हो गए थे। खुशी कपूर ने शो में बताया कि उनकी फिल्म द आर्चीज का उनके पिता बोनी पर इमोशनल प्रभाव पड़ा था।

खुशी न बताया कि वह रोए थे, वह थोड़ा इमोशनल हो गए थे। खुशी की बात सुनकर जाह्नवी ने खुलासा किया कि उनके पिता फिल्म देखने के बाद तीन दिन तक रोए थे। जाह्नवी ने कहा- थोड़ा…. मुझे लगता है वो तीन दिन तक रोए थे। वो चुप ही नहीं हो रहे थे।

gttggtgt

खुशी कपूर को किए मैसेज

खुशी कपूर ने उसके बाद बताया कि उनके पिता उन्हें रेंडम मैसेज कर रहे थे। उन्होंने मैसेज किया- ‘तुमने बहुत अच्छा किया बेटा’ और ये बहुत क्यूट और स्वीट था। द आर्चीज की बात करें तो इसे मिक्स रिव्यू मिले हैं। एक्टिंग के लिए स्टार किड्स को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो खुशी द आर्चीज को-स्टार वेदांग रैना को डेट कर रही हैं। लेकिन खुशी ने इससे इनकार कर दिया है।