Farida Jalal: दिलीप कुमार को याद कर भावुक हुई फरीदा जलाल, अभिनेता को मानती थी अपना भाई

0
484
Farida Jalal

Farida Jalal: बॉलीवुड इंडस्ट्री अभिनेत्री फरीदा जलाल आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं नहीं हैं। फरीदा ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। आज भी लोग उनकी अदाकारी के मुरीद हैं। वहीं हाल ही में अभिनेत्री संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी सीरीज हीरामंडी में नजर आई थी।

इस सीरीज में फरीदा ने अहम भूमिका निभाती दिखीं। दर्शकों को उनका यह किरदार काफी पसंद आया। हाल ही में वे एक बातचीत के दौरान पुराने दिनों को याद करती नजर आईं।

tgbgtegef

फरीदा जलाल ने दिलीप कुमार को किया याद

आपको बता दें कि फरीदा जलाल अपने करियर में राजेश खन्ना की हीरोइन रह चुकी हैं। राजेश खन्ना के अलावा उन्होंने दिलीप कुमार के साथ फिल्म ‘गोपी’ में काम किया था। दिलीप कुमार के बातें करते हुए अभिनेत्री कहती हैं, ‘दिलीप साहब का दिल सोने का था। उनकी शालीनता की मैं क्या मिसाल दूं। उन जैसा कोई हो ही नहीं सकता है।

सेट पर आप उनको देखकर कह ही नहीं सकते थे कि ये सुपर स्टार हैं’।फरीदा जलाल अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, ‘मुझे अच्छी तरह से याद है जब मुझे ‘गोपी’ फिल्म ऑफर की गई थी तब मैंने दिलीप कुमार और मीना कुमारी के साथ काम करने के लिए तुरंत हां कर दिया था। एक कलाकार और इंसान के तौर पर मुझे दोनों से काफी कुछ सीखने को मिला था। मैं आज भी दिलीप कुमार और मीना कुमारी की फैन हूं’।

fbgfvdvfvds

स्पॉटबॉय के साथ चाय पीते थे दिलीप कुमार

गौरतलब है कि राजेश खन्ना के साथ फरीदा जलाल ने फिल्म ‘आराधना’ में काम किया था, लेकिन वे उनके व्यक्तित्व से उतनी प्रभावित नहीं हुईं जितनी दिलीप कुमार से हुई थीं। अभिनेत्री कहती हैं, ‘मैं दिलीप कुमार के बारे में क्या बताऊं आपको। एक दिन सेट पर दिलीप कुमार ने देखा कि एक बूढ़ा लाइट मैन अकेले चाय पी रहा था, तो वे उसके पास गए एयर उसके साथ उन्होंने चाय पीया। मुझे एक पल के लिए यकीन नहीं हुआ, लेकिन ये थे दिलीप कुमार। उन जैसी शालीनता अब कहां किसी में देखने को मिलती है’।