PM Modi Mother Demise: पीएम मोदी की मां हीराबा के निधन पर इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

0
374
PM Modi Mother Demise
PM Modi Mother Demise

 PM Modi Mother Demise: पीएम मोदी की मां हीराबा ने आज यानी शुक्रवार 30 दिसंबर 2022 को अपनी अंतिम सांस ली है। दरअसल, 100 साल की उम्र में श्रीमति हीराबेन मोदी ने अहमदाबाद के यून मेहता अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली है। इस खबर के बाद पीएम फौरन गुजरात पहुंचे और अपनी मां को अंतिम विदाई दी। यहां तक की पीएम मोदी ने अपनी मां की अर्थी को कंधा भी दिया। इस दुख की घड़ी पर देश-विदेश के राजनेताओं सहित कई टीवी और बॉलीवुड के सेलेब्स ने भी ट्वीट कर हीराबा (Heeraba) को श्रद्धांजलि दी है।

 

 सितारों ने दी हीराबा को श्रद्धांजलि

बॉलीवुड के एक्शन किंग अक्षय कुमार ने पीएम मोदी को एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘माँ को खोने से बड़ा दुख कोई नहीं। भगवान आपको इस दुख को सहने की शक्ति दे @नरेंद्र मोदी जी. ॐ शांति।‘

वहीं बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने हीराबा के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री @नरेंद्र मोदी जी! आपकी माताश्री #हीराबा जी के निधन का सुनकर मन दुखी भी हुआ और व्याकुल भी।आपका उनके प्रति प्यार और आदर जगजाहिर है। उनका स्थान आपके जीवन में कोई नहीं भर पाएगा! पर आप भारत माँ के सपूत हो! देश की हर माँ का आशीर्वाद आपके ऊपर है।मेरी माँ का भी!’

पीएम मोदी के मां के निधन पर शोक जताते हुए अजय देवगन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा। एक्टर ने लिखा, ‘श्रीमती हीराबेन मोदी के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदना। एक सरल, सिद्धांतवादी महिला, उन्होंने हमारे पीएम श्री नरेंद्र मोदीजी में एक अच्छा बेटा पैदा किया। शांति हमारे पीएम और उनके परिवार के प्रति मेरी व्यक्तिगत संवेदनाएं। @नरेंद्र मोदी’

Capture 33

हीराबा के निधन पर शोक जाहिर करते हुए बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पीएम मोदी की उनकी मां के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ईश्वर प्रधानमंत्री जी को इस कठिन समय में धैर्य और शांति दे। ओम शांति।

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर ने भी इस दुख की घड़ी में प्रधानमंत्री मोदी को सहानुभूति देते हुए लिखा, ‘माता-पिता का नुकसान हमेशा दिल तोड़ने वाला होता है और कभी आसान नहीं होता। इस कठिन समय के दौरान आपको हमारी सच्ची प्रार्थना और शुभकामनाएं भेजना @नरेंद्र मोदी जी। शायद वह शांति से आराम कर रही है। शांति’

इसके अलावा द कशमीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट करते हुए   लिखा, ‘श्री @narendramodi को उनकी प्यारी ‘माँ’ के दुखद निधन पर मेरी गहरी संवेदना। भारत माता के सपूत का कर्मयोगी जीवन हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा। आपको 100 सलाम। शांति।‘

टीवी के फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी पीएम मोदी को इस दुख के घड़ी में संवेदना देते हुए लिखा, ‘आदरणीय @narendramodi जी, एक माँ का दुनिया से जाना बहुत पीड़ादायक है। उनका आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहेगा। हम प्रार्थना करते हैं कि उन्हें ईश्वर के चरणों में स्थान मिले। शांति।‘