Elvish Yadav : एल्विश यादव ने तोड़ा एमसी स्टैन का रिकॉर्ड, फैंस के सर चढ़कर बोल रहा है यूट्यूबर का क्रेज

0
344
Elvish Yadav
Elvish Yadav

Elvish Yadav: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फेम एल्विश यादव इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। एल्विश यादव ने बीबी हॉउस में बतोर वाइल्डकार्ड एंट्री ली थी और उन्हें जनता से इतना प्यार मिला कि बिग बॉस के इतिहास में पहली बार वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट ने बिग बॉस की ट्रॉफी जीती। वहीं एल्विश ने विनर बने के साथ-साथ कई रिकॉर्ड भी तोड़े हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव पर एल्विश ने नया रिकॉर्ड बनाया है। एल्विश यादव ने एमसी स्टैन को भी पीछे छोड़ दिया है। जी हां एल्विश के जलवे के आगे तो स्टैन भी फीके पड़ते नजर आ रहे हैं। उनके लाइव को 5 लाख 95 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा। ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

Elvish Yadav

ये भी पढ़े: Elvish Yadav: ग्रैंड फिनाले के आखरी 15 मिनट में एल्विश यादव को मिले इतने वोट, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Elvish Yadav का लाइव हुआ क्रैश

एल्विश यादव ने हाल ही में इंस्टा पर लाइव आकर लोगों को बताया कि उनका लाइव क्रैश हो गया है। उन्होंने बताया कि मेरे फोन में भी इतना ज्यादा ट्रैफिक हो गया कि मेरा फोन हैंग हो गया। मेरा फोन भी लोड़ नही ले पा रहा और ना ही इंस्टाग्राम भी लोड़ ले पा रहा है। लेकिन फैंस को गुड न्यूज सुनाते हुए बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने बताया कि हमने इंडिया का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और हम नं.1 पर आ गए हैं। इस बात को शेयर करते हुए एल्विश यादव ने अपने फैंस को शुक्रिया बोलते हुए कहा कि अगर आप लोग ना होते तो ये सब बिल्कुल भी नहीं हो पाता। आप सभी लोगों का दिल से धन्यवाद…  एल्विश यादव की इस वीडियो को इंस्टा बॉलीवुड ने शेयर किया है।

Elvish Yadav

इंस्टाग्राम लाइव में यूट्यूबर ने तोड़ा एमसी स्टैन का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि इससे पहले ‘बिग बॉस 16’ के विनर एमसी स्टैन ने लाइव पर रिकॉर्ड दर्ज किया था। स्टैन के लाइव पर दर्शकों की संख्या 5 लाख 41 हजार थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टैन ने शाहरुख खान का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था। लेकिन अब एल्विश यादव ने एमसी स्टैन को भी पीछे छोड़ दिया है।