Elvish Yadav : क्या ‘बिग बॉस 17’ में नजर आएंगे एल्विश यादव? यूट्यूबर ने शो में एंट्री को लेकर कही बड़ी बात

0
418
Elvish Yadav
Elvish Yadav

Elvish Yadav: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फेम एल्विश यादव इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। एल्विश यादव ने बीबी हॉउस में बतोर वाइल्डकार्ड एंट्री ली थी और उन्हें जनता से इतना प्यार मिला कि बिग बॉस के इतिहास में पहली बार वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट ने बिग बॉस की ट्रॉफी जीती। वहीं अब एल्विश ने हाल ही में एक व्लॉग में, अपने बिग बॉस 17 में अपनी एंट्री का हिंट दिया।

Elvish Yadav

क्या ‘बिग बॉस 17’ में नजर आएंगे Elvish Yadav?

बिग बॉस ओटीटी 2 जीत के बाद, एल्विश यादव ने बिग बॉस 17 में अपनी भागीदारी की संभावना के बारे में खुलकर बात की है। एल्विश के नए व्लॉग में, उनके दोस्तों ने मजाक में कहा कि उन्हें एक नई कार खरीदने के बारे में सोचना चाहिए। इस दौरान उन्होंने हिंट दिया कि वह बिग बॉस 17 में पार्टिसिपेट करने के बारे में सोच रहे हैं।

Elvish Yadav

एल्विश अपने व्लॉग में कहते हैं, “सोच ना रहे भाई, एक हिंट या क्लू या सरप्राइज दे दूं क्या? कि क्या बिग बॉस 17 हम हैं? ये है, मैं हूं या हममें से कोई हो सकता है। पता नहीं, लेकिन इस बार कोई ना कोई यूट्यूबर जरूर लेंगे बिग ब़ॉस वाले जहां तक मैंने नोटिस किया है। उन्हें मजा आयेगा हमारे साथ काम करके, कि यूट्यूबर्स भी बढ़िया बंदे  होते हैं।

ezgif.com webp to jpg 4 6

ये भी पढ़े:  https://youtu.be/TnKYpTOtqOk?si=ZwqA26r741K61oaj

फैंस से मांगा सजेशन

एल्विश आगे कहते हैं, “ भाई मैने बाहर निकल कर देखा इतनी रील्स बना रखी हैं मुझ पर, हर दूसरी रील्स मेरी आ रही है। एल्विश ने अपने फैंस से सजेशन देने के लिए भी कहा कि अगर उनसे बिग बॉस 17 के लिए कॉन्टेक्ट किया जाता है तो उन्हें क्या करना चाहिए. उन्होंने कहा, “पब्लिक बताएगी क्या करना चाहिए अगर बिग बॉस 17 मेरे पास आता है तो। क्या तुम देखना चाहते हो मुझे बिग बॉस के अंदर दोबारा देखना चाहते हो, या मुझे कोई और शो में देखना चाहते हो?