Kamada Ekadashi 2023 : आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कामदा एकादशी के दिन करें ये उपाय, जीवन में आएगी खुशहाली

0
408
Kamada Ekadashi 2023 Upay

Kamada Ekadashi 2023 : हिंदू धर्म में कामदा एकादशी के व्रत का विशेष महत्व है। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी का व्रत रखा जाता हैं। ये हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी भी है। इसलिए इसका महत्व और ज्यादा बढ़ गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कामदा एकादशी के दिन व्रत रखने के साथ-साथ भगवान विष्‍णु की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से मनुष्य के जीवन में चल रहें सभी कष्‍ट दूर हो जाते हैं। साथ ही समस्त पापों का नाश होता है। इस बार कामदा एकादशी का व्रत 1 अप्रैल 2023 और 2 अप्रैल 2023 दोनों तिथि को रखा जा सकता है।

चैत्र शुक्‍ल कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi 2023) के दिन व्रत रखने के साथ-साथ कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में अपार सफलता मिलती है। साथ ही घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि, धन और वैभव का आगमन होता है। तो आइए जानते हैं इन चमत्कारी उपायों के बारे में-

यह भी पढ़ें- April 2023 Vrat Festival List : महावीर जयंती, हनुमान जयंती और विनायक चतुर्थी कब? जानिए इस माह के व्रत-पर्व की पूरी लिस्ट

कामदा एकादशी के प्रभावशाली उपाय 

Kamada Ekadashi 2023 Upay: कामदा एकादशी पर करें ये उपाय, होगी हर कामना पूरी | kamada ekadashi 2023 upay for desire fulfillment | HerZindagi

  • कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi 2023) के दिन विष्णु जी को तुलसी की 5 पत्तियों में हल्दी लगाकर चढ़ाएं। इस दौरान इस मंत्र का जाप करें-
    ॐ भूरिदा भूरि देहिनो
    मा दभ्रं भूर्या भर।
    भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।
    ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्।।
    धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपायों को सच्चे मन से करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और घर-परिवार में धन का अपार आगमन होता है।
  • वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi 2023) के दिन व्रत रखने के साथ-साथ ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का 5 वैजयंती माला पर जाप करें। इसके अलावा इस दिन गरीबों को भोजन कराएं। इससे घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और धन का आगमन होता हैं।

यह भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2023 : 6 अप्रैल को है हनुमान जयंती, जानिए पूजा का शुभ समय

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।