Dinesh Karthik : बचपन के दोस्त ने की गद्दारी, मैच के दौरान सामने आया पत्नी का अफेयर, मचा था बवाल

0
1038
Dinesh Karthik
Dinesh Karthik

Dinesh Karthik : दिनेश कार्तिक क्रिकेट में एक बड़ा नाम है। अपने विकेटकीपिंग स्किल और बल्लेबाजी से न जानें कितने लोगों को उन्होनें दीवाना बनाया है। वैसे तो उन्होनें कई बार टीम इंडिया को मुश्किल मैच से बाहर निकाला है लेकिन क्या आपको पता है कि उनके जीवन में भी एक ऐसी मुश्किल घड़ी आई थी जब क्रिकेटर ने सुसाइड करने तक को सोच लिया था। दरअसल, उनकी पहली पत्नी ने उन्हें इस कदर चोट पहुंचाया कि वो डिप्रेशन में चले गए थे। रातो-रात दिनेश कार्तिक अर्श से फर्श पर आ गए थे।

Dinesh Karthik
Dinesh Karthik

बुमराह को लेकर ये क्या कह गए पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा, सुन कर आ जाएगा गुस्सा

खुद के दोस्त ने Dinesh Karthik को किया चीट

वैसे तो दिनेश की मैरिड लाइफ काफी काफी अच्छी रही है। लेकिन हैपी मैरिड और फैमिली लाइफ जी रहे दिनेश इस खुशी को पाने से पहले जिंदगी में ऐसा धोखा खा चुके हैं, जिसने उन्हें तोड़कर रख दिया था। उन्हें चीट करने वाले उनके खुद के दोस्त मुरली विजय और पूर्व पत्नी निकिता बंजारा थीं। तब दिनेश कार्तिक 21 साल के थे और तमिलनाडु टीम से खेलते थे। उस वक्त तमिलनाडु टीम से मुरली विजय भी खेलते थे। ऐसे में दोनों के बीच दोस्ती हो जाती है।

चूंकि दिनेश कार्तिक और मुरली विजय करीबी दोस्त बन गए थे। इसी दोस्ती की वजह से एक दिन दिनेश कार्तिक की पत्नी निकिता बंजारा से मुरली विजय की मुलाकात होती है। यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती है और देखते-देखते दोनों की दोस्ती प्यार में बदल जाती है।

Dinesh Karthik
Dinesh Karthik

मैच के बाद पत्नी के अफेयर के बारे में कार्तिक को चला पता

दिनेश और निकिता बंजारा की शादी साल 2007 में हुई थी। दोनों के पिता बहुत अच्छे दोस्त थे और उन्होंने ही इस रिश्ते को फिक्स किया था। साल 2012 में जब विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिनेश मैच खेल रहे थे, तब उन्हें अपनी पत्नी और दोस्त व साथी क्रिकेटर मुरली विजय के अफेयर के बारे में पता चला। इतना बड़ा धोखा मिलने के बाद उन्होंने तलाक लेने का फैसला लिया। पूरे इंसिडेंट को पब्लिक में आने में देर नहीं लगी। हालांकि, इसी बीच निकिता के प्रेगनेंट होने की खबर सामने आई, जिसके थोड़े समय बाद उन्होंने मुरली से शादी कर ली।

दिनेश कार्तिक अपने दोस्त मुरली विजय और पत्ती से धोखा खाने के बाद डिप्रेसन में चले गए थे। इसका असर उनके खेल पर भी होने लगा था। आलम ये था कि खराब फॉर्म के चलते उन्हें टीम इंडिया से तो ड्रॉप किया ही गया था साथ में उन्हें स्टेट टीम से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। डिप्रेसन की वजह से दिनेश कार्तिक अर्श से फर्श पर आ गए थे।

Dinesh Karthik
Dinesh Karthik

ट्रेनिंग कैंप में हुई दीपिका पल्लीकल से मुलाकात

दिनेश कार्तिक यहां बुरी तरह से टूटकर हार चुके थे और यहां तक की आत्महत्या का मन बना लेते हैं। लेकिन, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। दिनेश कार्तिक के फिटनेस कोच बासु उन्हें जबरन फिटनेस कैंप में ट्रेनिंग के लिए ले जाते हैं। ये वही फिटनेस कैंप था जहां पर भारत की टॉप स्कवैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल भी प्रेक्टिस करती थीं। दिनेश कार्तिक के हालात के बारे में जब दीपिका पल्लीकल को पता चलता है तो वो कोच बासु के साथ मिलकर उनकी काउंसलिंग करती हैं और उन्हें समझाती हैं। धीरे-धीरे कार्तिक दीपिका पल्लीकल की वजह से डिप्रेसन से बाहर आने लगते हैं। इस दौरान दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल एक दूसरे को दिल भी दे बैठते हैं।