Dharmendra : आधी रात में धर्मेंद्र को खानी पड़ती है बासी रोटी, एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

0
343
Dharmendra

Dharmendra : बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। धर्मेंद्र ने अपने शानदार अभिनय से प्रशंसकों का दिल जीत लिया है और देश के साथ-साथ विदेशों में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अब तक 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।

एक्टर ना सिर्फ अपनी बेहतरीन एक्टिंग बल्कि अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए भी जाने जाते हैं। 88 साल के धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और कुछ-कुछ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जो आते ही वायरल हो गई है।

ghhhtthrggr

आधी रात में धर्मेंद्र को खानी पड़ती है बासी रोटी

आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर बताया है कि उन्हें आधी रात को बासी रोटी खानी पड़ी है। जी हां, इस तस्वीर में भी एक्टर अपने हाथ में बासी रोटी लिए नजर आ रहे हैं। अब ऐसा क्या हुआ है कि बॉलीवुड के ही मैन को आधी रात को बासी रोटी खाने की क्या नौबत आई? एक्टर ने तस्वीर के साथ इस बात का भी खुलासा किया है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा है- आधी रात हो गई है…नींद आती नहीं। भूख लग जाती है। बासी रोटी मक्खन के साथ बड़ी स्वादिष्ट लगती है। हाहाहा। इस तस्वीर में एक्टर काफी कमजोर लग रहे हैं।

ऐसे में फैंस भी कमेंट कर उनकी हालत के बारे में पूछ रहे हैं और उनकी चिंता कर रहे हैं। हालांकि, हमेशा की तरह इस पोस्ट से भी धर्मेंद्र ने एक सीख ही दी है। उन्होंने ये बताने की कोशिश की है कि बासी रोटी के साथ मक्खन काफी स्वादिष्ट लगता है। इसलिए आप भी इसे ट्राई कर सकते हैं।

gfftgdfgrdgrgrgr

इन फिल्मों में नजर आए थे धर्मेंद्र

गौरतलब है कि धर्मेंद्र के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर को हाल ही में शाहीद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नजर आए हैं। इससे पहले एक्टर करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने अपने किसिंग सीन से हर किसी को हैरान कर दिया था।

एक्टर ने फिल्म में शबाना आजमी के साथ लिपलॉक किया था। इस सीन की काफी चर्चा हुई थी। फिल्म में धर्मेंद्र के साथ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में थे। इसके अलावा एक्टर की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो, धर्मेंद्र अपने 2 में नजर आने वाले हैं।