Delhi Election 2025: सुबह 11 बजे तक करीब 20 फीसदी मतदान, भाजपा ने की फर्जी वोटिंग की शिकायत

0
386
Delhi Election 2025: Around 20 percent voting till 11 am

 Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर सुबह 7 बजे से ही वोटिंग जारी है। सुबह 11 बजे तक 19.95% वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा 24.87% मतदान नार्थ-ईस्ट दिल्ली में हुआ। यह भाजपा सांसद मनोज तिवारी का संसदीय क्षेत्र है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, LG वीके सक्सेना, विदेश मंत्री एस जयशंकर, मुख्यमंत्री आतिशी और राहुल गांधी वोट डाल चुके हैं। इसके अलावा प्रियंका गांधी ने मां सोनिया और पति- बेटे के साथ वोट डाला। अरविंद केजरीवाल अपने माता-पिता को व्हीलचेयर पर लेकर वोट डालने पहुंचे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, LG वीके सक्सेना समेत कई नेताओं ने दिया वोट

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। दिल्ली में तमाम पोलिंग बूथों के बाहर वोटर्स की कतारें देखने को मिल रही हैं। बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के दिग्गजों ने पूरी ताकत झोंक दी है। रैली, जनसभा, नुक्कड़ सभा, रोड शो, डोर-टू-डोर कैंपेन के जरिए मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश हुई है। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 13,766 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जो अलग-अलग 2696 लोकेशन पर हैं।

फर्जी वोटिंग पर शिकायत

सीलपुर में भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाया है। सीलमपुर विधानसभा में आर्यन पब्लिक स्कूल में फर्जी वोटिंग को लेक भाजपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हल्का-फुल्का हंगामा हुआ। कुछ लोगों ने बुर्का पहन कर आई महिलाओं पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया था, जिसके बाद कुछ देर बहस हुई और बाद में मामला शांत हो गया।

ये भी पढ़ें: Delhi Election: गृहमंत्री अमित शाह का AAP पर हमला, बोले – ‘केजरीवाल ने अपना कोई भी वादा..’