Delhi BJP Manifesto 2025: बीजेपी का घोषणा पत्र जारी, जानिए घोषणा पत्र के प्रमुख 10 मुख्य बातें

0
599
Delhi BJP Manifesto 2025

Delhi BJP Manifesto 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान उन्होनें कई महत्वपूर्ण बातें कही। उन्होनें कहा कि हमारी सरकार बनी तो महिला समृद्धि योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को प्रति माह 2,500 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लागू जनकल्याण की योजनाओं को भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना 5 रुपये की राशि में 5 लाख रुपये और जोड़ा जाएगा। इसी तरह, प्रधानमंत्री वय वंदन योजना की राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जाएगा।

घोषणा पत्र के प्रमुख बिंदुओं की दी जानकारी

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणा पत्र के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी देते हुए कहा कि बीजेपी दिल्ली में जन कल्याण की सारी योजनाओं को बरकरार रखेगी। महिला समृद्धि योजना के तहत महिला समृद्धि योजना के तहत बीजेपी दिल्ली की महिलाओं को प्रति माह 2,500 रुपये दी जाएंगी। वहीं, गरीब परिवारों को एलपीजी सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी जबकि होली और दिवाली में एक-एक गैस सिलेंडर फ्री दिया जाएगा।

Image

बीजेपी घोषणा पत्र की बड़ी बातें

1. महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रुपए हर महीने महिलाओं को दिया जाएगा

2. एलपीली सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी

3. गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपए की मदद

4. होली दीपावली पर 1-1 सिलेंडर मुक्त

5. आयुष्मान भारत दिल्ली में लागू करेंगे

6. 5 लाख रुपए तक अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा

7. वरिष्ठ नागरिकों को 3000 पेंशन

8. दिल्ली में अटल कैंटीन की शुरूआत

5 फरवरी को विधानसभा चुनाव

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने अभी अपना-अपना घोषणा पत्र जारी नहीं किया है। हालांकि, दोनों दलों ने दिल्ली की जनता से कई वादे कर लिए हैं। दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा का चुनाव होना है और 8 फरवरी को रिजल्ट आना है। ऐसे में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी शुक्रवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें: Delhi Elections: BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, निभाएंगे ये बड़ी भूमिका