Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनAlia Bhatt: आलिया भट्ट की नागरिकता को लेकर छिड़ी बहस, एक्ट्रेस ने...

Alia Bhatt: आलिया भट्ट की नागरिकता को लेकर छिड़ी बहस, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दिया जवाब

Alia Bhatt: बॉलीवुड की हसीन एक्ट्रेस आलिया भट्ट को आज के समय में कौन नहीं जानता। एक्ट्रेस ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड और टॉलीवुड में भी अपनी शानदार एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। आलिया ने अपने करियर में ज्यादातर हिट फिल्में ही दी हैं। वहीं आलिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जिगरा को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं।

वहीं लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार इसका हिस्सा बनें और मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए पहुंचे थे। आलिया के फैंस भी इंतजार कर रहे थे कि वे भी मतदान करने आएंगी। मगर रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भारतीय नागरिक नहीं हैं, जिस कारण वह वोट नहीं दे सकतीं। इसी बीच सोशल मीडिया पर आलिया की नागरिकता को लेकर बहस छिड़ गई है।

gghgjgh
आलिया की नागरिकता को लेकर छिड़ी बहस

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे लेकर बहस कर रहे हैं कि आलिया भारतीय नागरिक नहीं हैं। उनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है। इसी बीच आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। उनके इस पोस्ट को लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने सोशल मीडिया चल उनकी नागरिकता बहस को लेकर ये पोस्ट किया।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह पोस्ट उनकी नागरिकता के बारे में चल रही चर्चा को लेकर है या नहीं। आलिया भट्ट ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘प्यार, कोई भी तर्क, चाहे वह कितना भी मजबूत क्यों न हो, उस शब्द को हरा नहीं सकता।’ उन्होंने ‘द गुड वर्ड’ हैशटैग के साथ अपने इंस्टाग्राम पर ये स्टोरी साझा की है। उनके इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर चल रही बहस से जोड़ा जा रहा है।

dftfgyygu

आलिया के पास है ब्रिटिश नागरिकता

गौरतलब है कि अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने अपने बारे में सबसे ज्यादा गूगल पर खोजे जाने वाले सवालों का जवाब दिया था। इन सवालों में यह भी शामिल था कि क्या वह ब्रिटिश नागरिक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया ने इस दौरान पुष्टि की था कि उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है।

उन्होंने बताया था कि उनकी मां का जन्म बर्मिंघम में हुआ था, जबकि वह खुद भारत में पैदा हुईं और पली-बढ़ीं। आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थीं। फिलहाल वह ‘जिगरा’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular